Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना घाट पर आरती

Rekha Gupta

Rekha Gupta

नई दिल्ली। बीजेपी की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ले ली है। पद की शपथ लेते ही वह एक्शन मोड में आ गई हैं। आज ही दिल्ली कैबिनेट की पहली मीटिंग भी होगी। रेखा गुप्ता दोपहर तीन बजे दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और उन्होंने कार्यभार संभाला, इसके बाद वह शाम पांच बजे यमुना बाजार के वासुदेव घाट का दौरा करने पहुंची।

यहां उन्होंने यमुना आरती की। यमुना नदी की सफाई बीजेपी की प्राथमिकता में शामिल है और इस आरती के जरिए नई बनीं सीएम ने ये जाहिर कर दिया दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

बता दें कि बीजेपी की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ले ली है। पद की शपथ लेते ही वह एक्शन मोड में आ गई हैं। दिल्ली कैबिनेट की पहली मीटिंग सचिवालय में जारी है। इससे पहले रेखा गुप्ता दोपहर तीन बजे दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और उन्होंने कार्यभार संभाल लिया था, इसके बाद वह शाम पांच बजे यमुना बाजार के वासुदेव घाट का दौरा करने पहुंची।

सीएम (Rekha Gupta) ने यहां उन्होंने यमुना आरती भी की। इस दौरान उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्री भी मौजूद रहे। यहां घाट पर आरती के बाद सभी सचिवालय रवाना हुए, जहां नवनिर्वाचित कैबिनेट की पहली मीटिंग हुई। दिल्ली कैबिनेट के नए मंत्री भी यमुना का दौरा करने पहुंचे थे। यमुना की सफाई, बीजेपी के मेनिफेस्टों में सबसे अहम रहा है और इस बार यमुना की गंदगी बड़े पैमाने पर चुनावी मुद्दा भी बनी थी।

रेखा गुप्ता ने रच दिया इतिहास, दिल्ली की चौथी महिला CM के तौर पर ली शपथ

ऐसे में सबसे पहले सीएम का यमुना नदी घाट का दौरा करना, यमुना आरती में शामिल होना दिल्ली में यमुना सफाई अभियान के नए कदम की शुरुआत की ओर संकेत कर रहा है।

Exit mobile version