Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए सीएम साय

CM Sai

CM Sai

रायपुर/राजनांदगांव। राजनांदगांव में गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार संतोष पाण्डेय के नामांकन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) शामिल हुये। इस अवसर पर संतोष पांडेय सहित उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव साथ थे।

गुरुवार दोपहर रायपुर से राजनांदगांव पहुंचे, विष्णु देव साय (CM Sai)  भाजपा नेताओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां संतोष पाण्डेय ने अपना नामांकन दाखिल किया।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai)  ने इस अवसर पर कहा कि संतोष पांडेय ने एक ऊर्जावान सांसद के रूप में संसद में सदैव आम जनता के पक्ष को रखा है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के हितों की कभी उपेक्षा नहीं की।

मोदी पर लाठी, छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा: सीएम साय

निश्चित रूप से यहां की आम जनता संतोष पांडेय को संसदीय क्षेत्र का पुनः नेतृत्व देगी और संतोष पांडेय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के साथ मिलकर राजनांदगांव का चहुंमुखी विकास करेंगे।

Exit mobile version