Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असम के सीएम सोनोवाल, बोले- भाजपा 100 सीटें जीतेगी, 12 बजे तक 26.37 फीसदी मतदान

भाजपा 100 सीटें जीतेगी

भाजपा 100 सीटें जीतेगी

असम। असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार को मतदान जारी है। चुनाव में कई प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा की 47 सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक 26.37 फीसदी वोटिंग हुई।

बता दें कि असम के 12 जिलों की 47 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। ये जिले हैं- तिनसुखिया, डिब्रूगढ़, धीमाजी, चराईदेव, शिवसागर, माजुली, लखीमपुर, जोरहाट, गोलाघाट, विश्वनाथ, सोनितपुर, नागांव।

असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों को केवल मीडिया में देखा जाता है, लेकिन भाजपा और उसके सहयोगी दल  जमीन पर हैं। असम के लोग अब जानते हैं कि सीएए-एनआरसी उन्हें प्रभावित नहीं करेगा। मेरा उद्देश्य राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है।

Exit mobile version