Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, PM मोदी से नहीं होगी मुलाकात

CM Sukhwinder Singh Sukhu

CM Sukhwinder Singh Sukhu

शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। सुक्खू के कोविड-19 (COVID-19) टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

मुख्यमंत्री पिछले कई दिन से दिल्ली दौरे पर हैं। वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी नहीं मिल पाएंगे।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी बस, तीन की मौत

छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसी माह 11 दिसंबर को ही शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे 58 वर्षीय सुखविंदर सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बने हैं।

Exit mobile version