Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM तीरथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आवास पर लगाया जामुन का पौधा

cm tirath

cm tirath

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने आवास पर जामुन का पौधा लगाया।

श्री तीरथ ने प्रदेशवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा आम आदमी के जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

बांध मरम्मत कार्य में हो रही थी धांधली, सिंचाई मंत्री ने ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली है। इको सिस्टम रेस्टोरेशन के तहत पौधे लगाकर एवं पर्यावरण की रक्षा कर हमें प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने और इको सिस्टम पर बढ़ते दबाव को कम करने की दिशा में विशेष ध्यान देना होगा।

Exit mobile version