Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी को दी बधाई

CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

रायपुर। लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार एनडीए को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुने जाने पर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि, पिछले दस वर्षों में आपके कुशल और मजबूत नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को देशवासियों ने हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है। इसलिए 140 करोड़ भारतवासियों ने पुनः एनडीए पर भरोसा जताया है। मैं इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए भाजपा के सभी सहयोगी दलों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

सीएम साय ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा

उल्लेखनीय है कि, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद विजय बघेल सहित भाजपा विधायकों और पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) से मुलाकात कर भाजपा की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version