Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर रेल विस्तार पर की चर्चा

CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज बुधवार काे नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के साथ राज्य की कई नई रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai) ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया और विभिन्न परियोजनाओं के महत्व को विस्तार से समझाया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी इस दौरान उनके साथ उपस्थित थे।

Exit mobile version