Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शबरी के बेर लेकर अयोध्या पहुंचे सीएम विष्णुदेव, पूरी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

अयोध्या। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने शनिवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। वह शबरी के बेर लेकर अयोध्या पहुंचे हैं।

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने उनका स्वागत किया। वह (CM Vishnudev Sai) अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला (Ramlala) के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।

भाजपा के चुनावी एजेंडे में रामलला दर्शन योजना शामिल किया था, जिसके तहत छत्तीसगढ़वासी लगातार अयोध्या का दौरा कर भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) रवाना हाेने से पहले सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट किया कि चलत विमान कोलाहल होई, जय रघुवीर कहई सब कोई।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) भी दर्शन योजना के अंतर्गत अपने सभी मंत्रिगणों के साथ चार्टड विमान से आज रवाना हुए। मुख्यमंत्री साय अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे और छत्तीसगढ़ एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करेंगे।

Exit mobile version