Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM ने की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, मृगाक्षी का किया अन्नप्राशन

गोरखपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में मां ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन की। इसके बाद, सीएम योगी ने 5 महीने की कन्या मृगाक्षी को अन्नप्राशन कराया। इस दौरान, यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजा जयसिंह और उनकी पत्नी रानी वसुंधरा की मौजूदगी में सीएम योगी ने मृगाक्षी को चंदन का टीका लगाया। साथ ही चुनरी ओढ़ाकर कर गोद में भी लिया।

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी ने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। साथ ही, सीएम अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया। सुबह 4 से 6 बजे के बीच करीब दो घंटे तक चली पूजा में सीएम ने गौरी-गणेश की आराधना के साथ सभी देव-विग्रहों का षोडषोचार का भी पूजन किया। शारदीय नवरा़त्र के दूसरे दिन का अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक ने सम्पन्न कराया।

भगवती ब्रह्मचारिणी के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी, गूंजा जयकारा

दरअसल, नवरात्रि में सीएम योगी नौ दिनों के उपवास पर हैं। गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि, उपवास के दौरान सीएम फलाहार के रुप में सुबह के समय दूध,  दिन में सूखा मेवा और फल ग्रहण करते हैं। शाम के समय फल, दूध एवं सिंघाड़े के आटे से बना हलवा का सेवन करते हैं।

बता दें कि, नवरात्र के पहले दिन सुबह और शाम 4 बजे से 6 बजे तक श्रीमद देवी भागवत कथा एवं दुर्गा सप्तशती पाठ से गोरखनाथ मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। ये सिलसिला 9 दिन तक रोज चलेगा।

Exit mobile version