Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चिकित्सक सम्मेलन में सीएम योगी ने स्वीकारा, दूसरी लहर में थी ऑक्सीजन की कमी

cm yogi

cm yogi

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वारियर्स चिकित्सकों का सम्मान करने के लिए आगरा के एसएनजे गोल्ड फार्म पहुंचे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी लहर में ऑक्सीजन कमी की बात को स्वीकार किया है। आगरा में चिकित्सक सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा दूसरी लहर में ऑक्सीजन कमी हुई थी, भविष्य में दोबारा न हो इसके लिए 552 प्लांट तैयार हो रहे हैं। दूसरी लहर में ऑक्सीजन कमी होने पर भगवान के प्रतिनिधि बन कर डॉक्टर सामने आए थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण में है लेकिन समाप्त नहीं हुआ है। नौ माह में प्रधानमंत्री मोदी ने दो स्वदेशी वैक्सीन तैयार करवा दी हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 6.75 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। वहीं 5.35 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 2.1 करोड़ युवाओं को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।

नड्डा की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक, अक्तूबर से शुरू होंगी चुनावी सभाएं

चिकित्सक सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा हम आम लोगों की राय से हेल्थ पॉलिसी तैयार होगी। चिकित्सक का काम महत्वपूर्ण है। देश के दो लाख गांव में चार-चार भाजपा कार्यकर्ताओं को बतौर हेल्थ वॉलिंटियर्स खड़ा करेंगे। वर्ष 2017 में 50 लाख लोगों से हेल्थ पॉलिसी को लेकर मशवरे मांगे गए थे।

50,000 लोगों ने अपनी राय रखी है और उसके आधार पर ही देश की हेल्थ पॉलिसी तैयार हुई। देश में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के यहां विभिन्न तरह के टेस्ट किए जाएंगे। 1960 में जवाहर लाल नेहरू ने एम्स की स्थापना की थी।

Exit mobile version