• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं का विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
19/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, हाथरस
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि महिलाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। आज सरकार की सभी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं डबल इंजन की सरकार के एजेंडे में हैं। पिछले साढ़ें नौ साल के अंदर हमने नए भारत का दर्शन किया है। जिसमें किसी के साथ जाति, धर्म और लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए उनको आगे लाया जा रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने गुरुवार को सेठ फूल चंद बांग्ला पीजी कॉलेज में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 177.29 करोड़ रुपए की 214 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही सीएम योगी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के अंदर दंगे बंद हो गए हैं। खुशी के साथ यहां त्यौहार मनाए जा रहे हैं।

बन रहीं नई-नई योजनाएं

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि साढ़े नौ वर्षों में देश को बदलते हुए देखा है। वहीं साढ़े छह वर्ष में प्रदेश में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। आज के भारत में जाति, मत, मजहब, क्षेत्र, भाषा या लिंग के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। अब सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। जिन्हें विशेष प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है उनके लिए नई-नई योजनाएं बन रही हैं।

सरकार का उद्देश्य, हाथरस की बेटियां भी आगे बढ़ें

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की सोच विकास की है। इसी के अंतर्गत सरकार सड़क, पेयजल, स्टेडियम सहित अपने तमाम कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जैसे एशियाई खेलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बेटियों ने कमाल किया। वैसे ही हाथरस जनपद में भी बेटियां आगे बढ़ें। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने यह तय किया है कि एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल लेकर आने वाली बेटियों को हम डिप्टी एसपी बनाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि बेटा और बेटी में कोई भेदभाव न हो इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली धन राशि को हमारी सरकार ने बढ़ा दिया है। इसके तहत मिलने वाली 15 हजार की राशि को बढ़ाकर हमने 25 हजार कर दिया है।

कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मंत्री बेबी रानी मौर्य, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, हाथरस सांसद, राजवीर सिंह, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय सहित भारी संख्या में जनपद और उसके आस-पास की महिलाएं उपस्थित थीं।

Tags: cm yogihathras newsup newsYogi News
Previous Post

पहले होगी आवास की व्यवस्था, फिर होगी बेदखली की कार्यवाही

Next Post

Ind vs Ban: कोहली ने खेली विराट पारी, भारत ने बांग्लादेश को हराकर लगाया जीत का चौका

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
Next Post
Ind vs Ban

Ind vs Ban: कोहली ने खेली विराट पारी, भारत ने बांग्लादेश को हराकर लगाया जीत का चौका

यह भी पढ़ें

ED Raid

मंत्री के PS के नौकर के घर मिला नोटों का पहाड़, ED रेड में मंगाई गई नोट गिनने की मशीनें

06/05/2024
Summer vacation

हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों में 1 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा

18/05/2024
SBI

हर दिन इतने मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगी नेट बैंकिंग सेवा, SBI ने जारी किया अलर्ट

26/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version