• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेघर की गई सीमा को मिला न्याय का भरोसा

Writer D by Writer D
19/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी की समस्या सुनी और निराकरण के लिए अफसरों को निर्देश दिया। इस दौरान लखनऊ निवासी महिला सीमा ने मुख्यमंत्री से आर्थिक विपन्नता का जिक्र किया और पति द्वारा घर से निकाले जाने  की शिकायत की। आग्रह किया कि उन्हें घर में रहने की जगह दिलाई जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त को तत्काल उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। 

लखनऊ निवासी सीमा अपनी दो बच्चियों को लेकर  सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री (CM Yogi) को बताया कि ससुर का निधन हो गया है। पति व ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया। दो छोटी बच्चियों को लेकर वह भटक रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से उन्हें वापस ससुराल में भिजवाने तथा वहां रहने देने के लिए गुहार लगाई। महिला ने बच्चों के लालन-पालन के लिए आर्थिक सहायता की मांग करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) से न्याय की गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस आयुक्त को मामले में तत्काल उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। 

जब ‘बाबा’ बन गए मुख्यमंत्री-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनता दर्शन में अपने माता-पिता के साथ आए सभी बच्चों को चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। इस दौरान मां सीमा के साथ दो साल की नन्ही अनन्या भी आई थी। मुख्यमंत्री ने उसे भी चॉकलेट दी और दुलार किया। चॉकलेट पाकर बच्ची खिलखिला उठी। जब मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उससे चॉकलेट मांगी तो उसने बड़ी मासूमियत से चॉकलेट वापस सीएम की तरफ बढ़ा दी। यह देखकर मुख्यमंत्री का बालप्रेम उमड़ पड़ा। इस दौरान नन्ही बच्ची की भाव भंगिमा और मुख्यमंत्री का संवाद देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भाव-विभोर हो गया।

पुलिस, आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण भी आए-

‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री (CM Yogi) के समक्ष पुलिस, बिजली विभाग के साथ ही आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण भी आए। मुख्यमंत्री ने सभी से मिलकर उनका प्रार्थना पत्र लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर प्रकरण की जांच कराकर फरियादियों की समस्याओं को हल कराएं। इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए फरियादियों से अस्पताल से एस्टिमेट मंगाने को कहा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार हर सुख दुःख में प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। सरकार आपकी हर उचित समस्या का निदान कराएगी।

Tags: cm yogi
Previous Post

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई चांदी, 3 लाख के पार पहुंची

Next Post

इज़राइल में दिखेगी यूपी की साइबर शक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं नितिन नबीनः मुख्यमंत्री

25/01/2026
JEE Main
Main Slider

JEE Main परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

25/01/2026
PM Modi
राजनीति

मतदाता है देश की भागीदारी… नेशनल वोटर्स डे पर पीएम मोदी का पत्र

25/01/2026
Shubhanshu Shukla
Main Slider

अशोक चक्र से सम्मानित किए जाएंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

25/01/2026
Har Ghar Jal
उत्तर प्रदेश

यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड : 26 हजार से अधिक गांवों में पहुंचा “हर घर जल”

24/01/2026
Next Post
UP's cyber power will be seen in Israel

इज़राइल में दिखेगी यूपी की साइबर शक्ति

यह भी पढ़ें

MSP

सीएम योगी का भाकियू को आश्वासन,प्राइवेट मंडियों में भी MSP के नीचे नहीं होगी खरीद

23/09/2020
economy

आर्थिक गतिविधियां तेजी से पटरी पर आने से उद्योग जगत उत्साहित

04/11/2020

एसएस संधु ने मसूरी जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की

25/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version