• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- अफसोस होता तो क्या सन्यासी बनता

Writer D by Writer D
29/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi-adityanath

yogi-adityanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सुर्खियों में हैं और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी उनकी अगुवाई में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इस बीच एक इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर जवाब दिए हैं।

इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ से सवाल किया गया कि आपको अगर कोई एक अफसोस रहे तो क्या होगा। जिसपर यूपी सीएम ने कहा कि हम लोग कभी अफसोस नहीं करते हैं, काम करने से पहले सोच-समझ कर कदम उठाते हैं, अफसोस होता तो क्या संन्यासी बनता।

एक अंग्रेजी अखबार के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मसलों पर बात की, इस दौरान उन्होंने रैपिड फायर राउंड में भी हिस्सा लिया जहां कई सवालों के जवाब उन्होंने दिए। यूपी सीएम से जब सवाल हुआ कि यूपी के बारे में उनकी पसंदीदा बात क्या है, तो योगी ने जवाब दिया कि उत्तर प्रदेश देश का ह्रदय स्थल है, यूपी के विकास के साथ देश का विकास जुड़ा है। किसी एक उपलब्धि पर जिसपर उन्हें गर्व है, इसपर यूपी सीएम ने बताया कि लोगों की सुरक्षा और समृद्धि पर हमारा फोकस है।

मोदी सरकार का नया आर्थिक पैकेज एक और ढकोसला : राहुल

सबसे अच्छा रणनीतिकार कौन, विदुर-चाणक्य या अमित शाह?

इंटरव्यू के दौरान योगी आदित्यनाथ से सवाल किया गया कि वो एक बदलाव क्या है, जो इस कार्यकाल में नहीं हो पाया। यूपी सीएम ने जवाब दिया कि हर क्षेत्र में हमने काम किया है, लेकिन हर जगह सुधार की गुंजाइश रहती है।

भारत के सबसे अच्छे राजनीतिक रणनीतिकार कौन हैं, चाणक्य, विदुर या अमित शाह? इस सवाल पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीनों के अपने-अपने समय हैं, महाभारत में विदुर जरूरी थे, बाद में चाणक्य जरूरी थे और आज के समय में अमित शाह भी जरूरी हैं।

राहुल गांधी से क्या कहते विदुर?

जब सवाल हुआ कि विदुर होते तो राहुल गांधी को क्या सलाह देते, इसपर योगी आदित्यनाथ ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो होते तो कहते कि आप आराम से बैठिए, यही कांग्रेस के हित में होता। वहीं, विदुर खुद योगी आदित्यनाथ को क्या कहते, इसपर यूपी सीएम ने कहा कि वो कहते कि आप अच्छा काम कर रहे हैं, अगले 25 साल यूपी में बीजेपी को काम करना चाहिए।

उत्तराखंड सरकार ने जारी की संशोधित SOP, अगले आदेश तक चारधाम यात्रा स्थगित

यूपी मॉडल या गुजरात मॉडल?

इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ से यूपी मॉडल और गुजरात मॉडल को लेकर सवाल हुआ, जिसपर यूपी सीएम ने कहा कि हम पीएम मोदी के विकास के मॉडल पर काम कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ क्या अलग करना चाहते हैं, इसपर उन्होंने कहा कि वह राजनीति में इसलिए आए हैं कि लोगों की भ्रांति को तोड़ सकें। एक संन्यासी भी सामाजिक जीवन में बदलाव ला सकता है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल किया गया कि विपक्ष के किस व्यक्ति की वो तारीफ करेंगे, इसपर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज के वक्त में ऐसे चेहरे का अभाव है, लेकिन डॉ. राम मनोहर लोहिया को वह सबसे आगे देखते हैं। यूपी की राजनीति को लेकर उड़ रही अफवाहों को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये अफवाहें बार-बार उड़ती हैं, लेकिन इसपर हम ध्यान नहीं देते हैं।

Tags: cm yogi interviewcm yogi yogi newsLucknow Newsup newsसीएम योगीसीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

मोदी सरकार का नया आर्थिक पैकेज एक और ढकोसला : राहुल

Next Post

अनुराग कश्यप की बेटी ने पहली बार अपनी कमाई से दिया उन्हें ट्रीट

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Salman Butt applied for umpiring and match referee course

सलमान बट ने अंपायरिंग और मैच रेफरी कोर्स करने का किया आवेदन

यह भी पढ़ें

Yuvraj Singh wishes Virat Kohli on his birthday

36 साल के हुए कोहली, युवराज सिंह ने अलग अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

05/11/2024
Pratapgarh Junction

यूपी के तीन रेलवे स्टेशनों के बदल गए नाम, जानें प्रतापगढ़ जंक्शन का नया नाम

06/10/2023
Governor Anandiben Patel hoisted the tricolor

गवर्नर ने विधानभवन परेड ग्राउंड पर फहराया तिरंगा, सीएम ने बच्चों को बांटी टॉफी

26/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version