Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद

होली पर जारी की नई गाइडलाइन

होली पर जारी की नई गाइडलाइन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों की समस्यायें सुन कर उनके समाधान के निर्देश दिये।

अधिकृत सूत्रों ने बताया कि जनता दर्शन में श्री योगी ने 500 से अधिक फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों को जनता की शिकायतों के समाधान में टालमटोल न करने की हिदायत दी और लोगों से कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

श्री योगी रामजानकी मंदिर, कुसम्‍ही से आए 109 वर्षीय महंत ओमकारनाथ के पास उनकी व्‍हील चेयर तक गये। महंत ने सीएम को बताया कि वह एक यज्ञ करा रहे हैं। यज्ञ से पहले गोरक्षपीठाधीश्‍वर से मिलने की आस थी। वह आज पूरी हो गई। सीएम ने काफी देर तक उनसे बात की। इसके बाद मंदिर कार्यालय से यज्ञ के लिए मदद दिलाई और आदर-सत्‍कार कर उन्‍हें विदा किया।

अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से सभी को मिलेगा उचित प्रतिनिधित्व: अनुप्रिया

इसके पहले जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद सीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे जनता की समस्याओं का तत्वरित निस्तारण करें। इस काम में कोई टालमटोल नहीं होनी चाहिए। समाधान भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए ताकि पीड़ित संतुष्ट हो जाए। जनता दर्शन में हिन्दू सेवाश्रम की कुर्सियों पर बैठे फरियादियों से बारी-बारी मुलाकात की।

उनकी समस्याओं के समाधान का आश्‍वासन दिया। साथ मौजूद अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित भी किया। जिला स्तरीय शिकायतों के लिए डीएम और एसएसपी और मण्डल के जिलों से आने वाली शिकायतों के लिए कमिश्नर और आईजी को निर्देशित किया।

Exit mobile version