• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य की पहल ‘हिन्दू एकता महाकुंभ’ की CM योगी ने की सराहना

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पदम विभूषण से सम्मानित श्रीतुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेट की। इस दौरान भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में 15 दिसम्बर को आयोजित होने जा रहे हिन्दू एकता महाकुम्भ की तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत चर्चा हुई।इस मौके पर सीएम योगी ने जगदगुरू की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन हिन्दुओं को अपने गौरवपूर्ण इतिहास का स्मरण करायेगा।

आदि तीर्थ चित्रकूट में भगवान श्रीराम ने वनवास काल का सर्वाधिक साढे 11 वर्षाें का समय व्यातीत किया था। त्याग और संकल्प की भूमि चित्रकूट में आगामी 15 दिसम्बर को विराट हिन्दू एकता महाकुंभ का आयोजन होगा। जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए संयोजक श्रीतुलसीपीठ चित्रकूट के युवराज आचार्य रामचंद्र दास महाराज आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ युद्ध स्तर पर जुटे हुए है।

युवराज आचार्य रामचंद्र दास बताते है कि इस विराट कार्यक्रम का उददेश्य हिंदू एकता पर चिंतन करना है। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि होंगे। जबकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होगें। बताया कि इस महाकुंभ में 05 लाख साधू-संतों समेत हिंदू शामिल होंगे।

उन्होंने बताया इस महाकुंभ के लिए तय किये गये राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक श्री राम मंदिर,हिन्दूओं के मठ मंदिरों पर शासकीय नियंत्रण के दुष्परिणाम एवं समाधान ,धर्मांतरण- एक अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र ,जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता, राष्ट्रवाद एवं समान नागरिक संहिता, लव जिहाद-युवा पीढ़ी का भटकाव एवं समाधान, भारतीय दर्शन आधारित शिक्षा की आवश्यकता, व्यसन मुक्ति, गौरक्षा, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन एवं मातृशक्ति वंदना, प्रचार के विभिन्न माध्यमों द्वारा हिन्दू धर्म की अवहेलना एवं दुष्प्रचार तथा पर्यावरण उन्मुखी संस्कृति का पुर्नउत्थान 12 मुददे तय किये गये है।

इस महाकुंभ में हर क्षेत्र से जुड़े बड़े चेहरों को भी आमंत्रित किया गया है। बताया कि इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्यमंत्री नहीं बल्कि नाथ संप्रदाय के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होगें। इसके अलावा अन्तर्राष्ट्रीय संत श्री श्री रवि शंकर, चिदानंद मुनि, रामानुजाचार्य, कैलाशानंद गिरी जी महाराज जैसी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

पीएम मोदी करेंगे सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण, नौ जिलों को होगा फायदा : योगी

आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि महाकुंभ में बॉलीवुड कलाकारों को बुलाने का मकसद फिल्मों के जरिए परोसे जा रहे हिंदू धर्म के गलत कंटेंट पर अंकुश लगाना है। इसके अलावा लोक गायिका मालिनी अवस्थी, राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास, सिने स्टार आशुतोष राणा, मनोज मुंतशिर और मनोज तिवारी कार्यक्रम को भव्यता देगें।

युवराज ने बताया कि गुरूवार को पदम विभूषण से सम्मानित श्रीतुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। मुलाकात में उनके साथ भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में 15 दिसम्बर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक हिन्दू एकता महाकुम्भ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने जगदगुरू के हिन्दुओं को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे हिन्दू एकता महाकुंभ की सराहना की।

Tags: Lucknow NewsSwami Rambhadracharyaup news
Previous Post

दिल्ली पहुंचा CDS का पार्थिव शरीर, पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि

Next Post

गुंडों के दम पर सरकार बनाने का सपना देख रही सपा-बसपा : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर घर ले आए ये चीजे, धन-वैभव की होगी बरकत

18/10/2025
Kancha Sherpa
Main Slider

एवरेस्ट विजेता पहले दल के सदस्य कांचा शेरपा का निधन

18/10/2025
CM Yogi
Main Slider

आत्मनिर्भर भारत अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि साकार होती हकीकत है- सीएम योगी

18/10/2025
Rajnath Singh
Main Slider

अब पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच मेंः राजनाथ सिंह

18/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ब्रह्मोस सिर्फ भारत नहीं बल्कि दुनिया में अपने मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार- योगी आदित्यनाथ

18/10/2025
Next Post

गुंडों के दम पर सरकार बनाने का सपना देख रही सपा-बसपा : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

kajal

आंखों पर लंबे समय तक लगा रहेगा काजल, बढ़ाएगा आपकी सुंदरता

13/08/2023
Arrested

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की छह बाइकें बरामद

28/05/2022
pm modi

हिमाचल प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी का फूलों से हुआ स्वागत

16/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version