• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया में भारत को कोसने वाले, लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
12/03/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को राहुल गांधी का नाम लिए बिना ही कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ वैश्विक मंचों पर भारत का दबदबा बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लोग दुनिया के देशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं। भारत के लोकतंत्र को कोसने वाले ये वही लोग हैं जो मौका मिलने पर स्वयं लोकतंत्र का गला घोंटते हैं। पीएम मोदी दुनिया मे देश का नाम कर रहे हैं तो कुछ लोग देश को बदनाम करने में जुटे हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) रविवार को भाजपा के बशारतपुर प्रथम शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में जाकर देश की आलोचना करने वाले चेहरों को पहचानने की जरूरत है। ये देश के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। इनकी खानदानी विरासत ही बांटों और राज करो की विभाजनकारी राजनीति की रही है। इनकी विभाजनकारी मानसिकता और षड्यंत्र को सफल नहीं होने देना है।

उपलब्धियां कर रहीं नए भारत का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8-9 वर्षों में हासिल देश की उपलब्धियां नए भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण में देश की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की सुनहरी तस्वीर है। आने वाले दिनों में भारत दुनिया को राह दिखाने वाला देश होगा।

भारत के सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है जी-20 का नेतृत्व

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जी-20 का नेतृत्व मिलना भारत के सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है। भारत की ताकत की यशोगाथा गाई जा रही है। वैश्विक स्तर पर भारत का दबदबा बढ़ा है। अफगानिस्तान की बात हो या फिर रूस-यूक्रेन युद्ध की, हर कहीं पीएम मोदी की पहल का इंतजार रहता है। इटली और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हाल में भारत आए, जापान के पीएम आने वाले हैं। यह सब देश की एक नई तस्वीर को पेश करते हैं। उन्होंने पीएम मोदी के पंच प्रण से सबको जुड़ने की अपील की और कहा कि विकसित देश के निर्माण, गुलामी के अंशों को सर्वथा समाप्त करने, विरासत व क्रांतिवीरों का सम्मान करने, डेश की एकता व एकात्मकता के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी एहसास कराता है।

देश ने लगाई लंबी छलांग

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के दो महत्वपूर्ण पक्ष हैं। पहला सरकार की उपलब्धियां और दूसरा भावी योजनाएं। राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में 9 वर्षों के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। खेती किसानी से लेकर नवाचार तक हर क्षेत्र में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है। आय में कई गुना वृद्धि हुई है। निजी सेटेलाइट से अंतरिक्ष यात्रा भी हो रही है।

गिनाई उपालब्धियां

उन्होंने कहा कि जब वह 1998 में पहली बार सांसद बने थे तो हर सांसद को 100 रसोई गैस कनेक्शन का कोटा मिलता था। आज रसोई गैस कनेक्शन सबको आसानी से मिल रहा है। पात्र परिवारों को सरकार मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दे रही है। यूपी में 1.74 करोड़ तथा देश में 3.5 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना से मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिला है। पहले गरीबों को आवास के लिए 20 हजार रुपये मिलते थे। आज पीएम आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में 1.20 लाख रुपये, शौचालय के लिए 12 हजार मिलते हैं। मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी के बराबर मानदेय भी मिलता है। जिन्हें पीएम आवास योजना से वंचितों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। पीएम आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 2.50 लाख रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत यूपी में 52.77 लाख तथा देश में 3.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिला है।

भ्रष्टाचार पर कस दी गई नकेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी लाचारी में कहते थे कि सरकारी योजनाओं में 100 में से सिर्फ 15 पैसे गरीबों के पास पहुंचते थे। 85 पैसे दलाल खा जाते थे। वृद्धा व विधवा पेंशन में भी कमीशनखोरी होती थी। आज पीएम मोदी ने ऐसी व्यवस्था की है कि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में पूरी रकम पहुंचती है। कहीं कोई सेंधमारी नहीं, भ्र्ष्टाचार पर नकेल कस दी गई है।

विपत्ति में सबके साथ खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विपत्ति में भी नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। कोरोना संकट में मुफ्त जांच, मुफ्त इलाज, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन की सुविधा दी गई। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बीमारी के महज नौ माह में दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ वैक्सीन बनाकर देश मे दुनिया का सबसे बड़ा, प्रभावी और सिस्टमैटिक वैक्सीन ड्राइव चलाया गया। यूपी में 40 करोड़ तथा देश मे 220 करोड़ वैक्सीन डोज मुफ्त दी गई। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत कम समय में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण पा लिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत दुनिया के देशों ने भारत के कोरोना प्रबंधन की सराहना की, इसे अनुकरणीय माना। महामारी में भी कोई भूख से नहीं मरने पाया।

चार कार्यकर्ताओं ने किया अभिभाषण के 16 पन्नों का वाचन

मुख्यमंत्री के संबोधन के पूर्व चार कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण के 16 पन्नों का वाचन किया। हर कार्यकर्ता ने चार-चार पन्ने का वाचन किया। वाचन करने वालों में क्रमशः शैलेश भट्ट, मुक्तकेशी त्रिपाठी, डीएन यादव, राजेश तिवारी शामिल रहे। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ सीएम योगी ने भी संपूर्ण अभिभाषण को इत्मीनान से सुना।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

उप्र में एक हजार करोड़ से अपग्रेड होंगे परिषदीय विद्यालय

Next Post

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
Next Post
Speeding car collided with dumper

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

छठ पूजा की तैयारी

छठ महापर्व की तैयारियों में जुटे लोग, बाज़ारों में बढ़ी रौनक

17/11/2020
तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav

मंत्री रामसूरत राय के स्कूल से बरामद हुई शराब, बोल रहे हैं झूठ : तेजस्वी यादव

13/03/2021

OTT प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 6 जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version