• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर: योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
11/05/2024
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आता है तो देश में एक बार फिर आतंकवाद और नक्सलवाद का दौर शुरू हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि संविधान संशोधन का डर फैलाने वाली कांग्रेस ने सबसे पहले भारतीय संविधान में संशोधन करते हुए अभिव्यक्ति की आजादी को रौंदने का कार्य किया था। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सपा के एजेंडे में अयोध्या का विकास नहीं, बल्कि अयोध्या में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेना था।

कानपुर को मिला है उद्यमिता और उर्वरता का आशीर्वाद

सीएम योगी (CM Yogi) शनिवार को यहां छावनी विधानसभा क्षेत्र में कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीटों के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां कानपुर से पार्टी प्रत्याशी रमेश अवस्थी और अकबरपुर से बीजेपी प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले के लिए जनता से वोट की अपील की।

उन्होंने कहा कि कानपुर को मां गंगा के आशीर्वाद से उर्वरता और उद्यमिता का वरदान मिला है। ये क्रांति धरा होने के साथ ही देश के विकास की ऊर्जा की भूमि भी है। चौथे चरण में कानपुर की जनता को निर्णय लेना है। आज पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है ‘फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार’। 400 पार में कानपुर और अकबरपुर की सीटें भी शामिल होंगी।

इंडी गठबंधन नकारात्मक राजनीति के कारण अपनी विश्वसनीयता खो रहा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि बीते 10 साल में मोदी जी ने बिना रुके, बिना थके और बिना डिगे देश की अहर्निश सेवा की है। हर व्यक्ति इस बात को मानता है कि मोदी जी ने देश को दुनिया में सम्मान दिलाया है, हमारी सीमाओं को सुरक्षित किया है, विकास को गति दी है, गरीब कल्याण के साथ ही नागरिकों के जीवन में परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन नकारात्मक राजनीति के कारण अपनी विश्वसनीयता खो रहा है। इनको पाकिस्तान के हितों की चिंता होती है। इनको आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या के समाधान की नहीं आतंकियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने की चिंता होती है। इनकी चिंता थी कि जैसे भी हो अयोध्या में राममंदिर का निर्माण न हो।

नया भारत छेड़ता नहीं, मगर कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 2014 से पहले देश में आतंकी विस्फोट में निर्दोष लोग और जवान शहीद होते थे। अब ये नहीं हो सकता, क्योंकि मोदी सरकार ने आतंकवाद की नाभी पर प्रहार किया है। ये नया भारत छेड़ता नहीं, मगर कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि आज कानपुर में हाईवे, एक्सप्रेस वे, मेट्रो के साथ ही डिफेंस कॉरीडोर बन रहा है। नमामी गंगे के क्षेत्र में हुए कार्य का लाभ कानपुर को सर्वाधिक प्राप्त हुआ है। कानपुर के सीसामऊ और जाजमऊ में गंगा की धारा को अविरल निर्मल करने में भाजपा सरकार को सफलता मिली है।

कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाती थी सपा: योगी

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद सत्यदेव पचौरी, अकबरपुर के सांसद और पार्टी प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले, कानपुर से बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी, विधायकगण महेश त्रिवेदी, सुरेन्द्र मैथानी, सलिल विश्नोई और अविनाश सिंह सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।

Tags: cm yogikanpur newslok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाती थी सपा: योगी

Next Post

4 जून के बाद राहुल गांधी गाएंगे ‘चल उड़ जा रे पंछी, ये देश हुआ बेगाना’: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
Next Post
CM Yogi

4 जून के बाद राहुल गांधी गाएंगे 'चल उड़ जा रे पंछी, ये देश हुआ बेगाना’: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

death of 100 crows

दिल्ली मे बर्ड फ्लू के तहत दूसरे राज्यों से चिकन की सप्लाई पर प्रतिबंध

11/01/2021

कलयुगी पिता ने मासूम बेटे को गंगा में फेंका, आरोपी हिरासत

28/02/2021
Bus Accident

बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, 10 यात्री जिंदा जले; कई की हालत नाजुक

26/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version