• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं यहां नौकरी करने के लिए नहीं आया हूं, कतई नहीं…, विधानसभा में बोले CM योगी

Writer D by Writer D
01/08/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। अयोध्या में 12 साल की बच्ची से रेप के मामले में सपा नेता मोईन खान का नाम सामने आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कड़ा रुख दिखाया है। विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि ये घटना हल्के में छोड़ देने वाली नहीं है। रेप कांड में शामिल व्यक्ति फैजाबाद के सांसद के साथ रहता है। उनकी टीम का सदस्य है। फिर भी सपा ने उस पर कोई एक्शन नहीं लिया। आखिर, क्या मजबूरी थी। सदन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं। मुझे अगर प्रतिष्ठा चाहिए होती तो अपने मठ में मिल जाती।’

मैं यहां नौकरी करने के लिए नहीं आया हूं, कतई नहीं… pic.twitter.com/sLSevY2GRu

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 1, 2024

‘प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में मिल जाती’

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा, ‘आपको बुलडोजर से डर लगता है लेकिन ये निर्दोष के लिए नहीं है। ये अपराधियों के लिए है जो प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, जो प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करते हैं, जो प्रदेश के अंदर अराजकता पैदा करके सामान्य लोगों का जीना हराम करते हैं, मेरा दायित्व बनता है… मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, कतई नहीं।

रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है यूपी, अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हम खुद करने में सक्षम हुए : मुख्यमंत्री

मैं यहां इस बात के लिए आया हूं कि अगर वो करेंगे तो भुगतेंगे। इसीलिए मैं यहां पर आया हूं। ये लड़ाई सामान्य लड़ाई नहीं है। ये प्रतिष्ठा की लड़ाई भी नहीं है। मुझे प्रतिष्ठा प्राप्त करनी होती तो अपने मठ में मिल जाती। कोई आवश्यकता नहीं है मुझे।’

सपा पर सीएम (CM Yogi)  ने साधा निशाना

सदन में योगी (CM Yogi) ने कहा, ‘अयोध्या में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। समाजवादी पार्टी का नेता मोईन खान इस कृत्य में शामिल पाया गया। वो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है। उठता है, खाता-पीता है, उनकी टीम का मेम्बर है। पार्टी ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस प्रकार की घटिया हरकत में वो लिप्त है लेकिन फिर भी उसे हल्के में लेने का काम होता है।’

Tags: cm yogiLucknow NewsMonsoon SessionUP AssemblyYogi News
Previous Post

रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है यूपी, अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हम खुद करने में सक्षम हुए : मुख्यमंत्री

Next Post

सदन में गरजे योगी, सोशल मीडिया तक गूंजी ‘दहाड़’

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
CM Yogi

सदन में गरजे योगी, सोशल मीडिया तक गूंजी 'दहाड़'

यह भी पढ़ें

murder

बेटी की हत्या करने वाला दरिंदा पिता गिरफ्तार, भेजा जेल

21/09/2021

टाइगर श्रॉफ ने मारी 10 फीट ऊंची बैक फ्लिप

09/12/2020
The new avatar of A-Z, before the launch of Battlegrounds Mobile India

Battlegrounds Mobile India लॉन्च होने से पहले जान ले A-Z का नया अवतार

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version