• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रत्येक माफिया का संबंध सपा…योगी का तंज, बोले- धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे

Writer D by Writer D
19/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi attacks Akhilesh in cough syrup case

CM Yogi attacks Akhilesh in cough syrup case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में आज शुक्रवार से शीतकालीन विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कफ सिरप मामले पर कहा, “शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जिन अभियुक्तों को पकड़ा गया है उनमें से कुछ के संबंध समाजवादी पार्टी के साथ सामने आए हैं। SIT मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सदन में एक अहम चर्चा कराई जाएगी।

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कफ सिरप मामले पर कहा, “प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर जहरीले कफ सिरप बेचे जाने की शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई। उत्तर प्रदेश में सिरप की अवैध तस्करी की भी खबरें थीं। यह नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) के तहत आने वाली एक औषधि है जिसका निर्माण कफ सिरप बनाने के लिए होता है। सेंट्रल नार्कोटिक्स ब्यूरो द्वारा उसे ही आवंटित किया जाता है जिसको अनुमति होती है।

हर माफिया के संबंध सपा से रहे: CM योगी (CM Yogi) 

उन्होंने आगे कहा कि ये कफ सिरप की तमाम जगहों पर नशे के लिए उपयोग की शिकायतों के बाद हमने कार्रवाई की थी। इसकी तस्करी की भी शिकायतें आई थी जिस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में NDPS के तहत ही कार्रवाई की गई।”

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर यह भी कहा कि सपा पहले से ही कुख्यात पार्टी रही है। उन माफियाओं के साथ इनकी फोटो है। हर माफिया के संबंध सपा से रहे हैं।

#WATCH | Lucknow, UP: CM Yogi Adityanath briefs media on Cough Syrup case, says, “… Action was taken following complaints of poisonous cough syrups being sold at various locations. There were also reports of illegal smuggling of syrups in Uttar Pradesh, and the case was pursued… pic.twitter.com/6SFDpnlu2f

— ANI (@ANI) December 19, 2025

सिरप मामले में समाजवादी पार्टी के शामिल होने की बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा, “यूपी सरकार, फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA), यूपी पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू की। इन सिरप की तस्करी पर बड़े पैमाने पर रोक लगाई गई है, और इस मामले में कई गिरफ्तारियां की गई हैं। जांच के दौरान पता चला कि गिरफ्तार किए गए लोगों के संबंध समाजवादी पार्टी से हैं।”

जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा: CM योगी

उन्होंने आगे कहा कि राज्य स्तर की SIT टीम मामले की जांच कर रही है। सपा प्रमुख की ओर से जो बार बार कहा जा रहा है, ये वही स्थिति है कि यही भूल बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पे थी और आईना साफ करता रहा। फोटो इनकी है अपराधियों के साथ। कहीं न कहीं अवैध लेन-देन में भी संलिप्तता सामने आएगी।” उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर समाजवादी पार्टी से जब अभियुक्तों के संबंध सामने आए हैं तो पैसे भी पहुंचे होंगे। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

शीतकालीन सत्र को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बताया कि राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर एक अहम चर्चा कराई जाएगी। सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं को बताया गया है कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा है।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

PM मोदी-प्रियंका गांधी की संसद में मुलाकात, लगे ठहाके

Next Post

300 दिन चलेगा BSNL का ये सस्ता प्लान, डेटा, कॉलिंग और SMS मिलेगा सबकुछ

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

14/04/2026
राजनीति

पीएम सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी तैनात

14/04/2026
Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
PM Modi-Kharge
Main Slider

अंबेडकर जयंती पर दिखा सियासत का सौहार्द, मोदी-खरगे के बीच मुस्कुराहट भरा पल

14/04/2026
Nitish Kumar
Main Slider

इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार भावुक, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

14/04/2026
Next Post
BSNL Plan: 1499 रुपए में 300 दिन चलेगा ये सस्ता प्लान, डेटा, कॉलिंग और SMS मिलेगा सबकुछ

300 दिन चलेगा BSNL का ये सस्ता प्लान, डेटा, कॉलिंग और SMS मिलेगा सबकुछ

यह भी पढ़ें

Ashish Mishra

278 दिन बाद आज रिहा हो सकता है आशीष मिश्रा, एक हफ्ते के अंदर छोड़ना होगा यूपी-दिल्ली

27/01/2023
Smriti Irani

राहुल गांधी ने समूचे ओबीसी समुदाय का अपमान कियाः स्मृति ईरानी

28/03/2023
पी चिदंबरम ने भाजपा की उड़ाई खिल्ली P Chidambaram ridiculed BJP

पी चिदंबरम ने भाजपा की उड़ाई खिल्ली, पूछा- ’19 लाख, 10 लाख से बड़ा है या छोटा’

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version