Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव में सीएम योगी हुए शामिल, बोले- सिख गुरुओं का संपूर्ण जीवन राष्ट्र व धर्म हेतु समर्पित था

cm yogi

cm yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi) ने सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्रीगुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व (Guru Nanak Dev Prakashotsav) के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सिख गुरुओं का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। आज हम सिख गुरुओं का स्मरण करते हैं उनसे हमें प्रेरणा प्राप्त होनी चाहिए। हम उनका स्मरण इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनका जीवन देश और धर्म के लिए पूरी तरह समर्पित था।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुरुनानक देव जी का संपूर्ण जीवन लोक-कल्याण, राष्ट्र व धर्म हेतु समर्पित होने की प्रेरणा प्रदान करता है।

Exit mobile version