• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होमगार्ड्स की तिरंगा रैली में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- होमगार्ड्स के जवानों की उपयोगिता हमें पता है

Writer D by Writer D
14/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। होमगार्ड्स की तिरंगा यात्रा में शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी पहुंचे। सीएम योगी ने इस कार्यक्रम में होमगार्ड्स की उपयोगिता बताई और साथ ही अपनी सरकार की ओर से इनके लिए उठाए गए कल्याणकारी कदमों की भी चर्चा की।

CM योगी (CM Yogi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज पूरा देश आजादी का महोत्सव मना रहा है। ये उत्सव एक राष्ट्रीय उत्सव बन गया है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवान ब्लॉक स्तर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा लेकर यहां पहुंचे हैं। देश के प्रति हर नागरिक का कर्तव्य है। सीएम योगी ने कहा कि आज हमारी जो भी अस्मिता है, वह देश की वजह से है।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि हम खुशहाल हैं तो इसलिए कि हम स्वतंत्र हैं। आजादी के महोत्सव के साथ हर व्यक्ति को जोड़ने की प्रेरणा प्रधानमंत्री से मिली है। दुनिया की सबसे बड़ी महामारी में देश ने मिलकर लड़ाई लड़ी। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही प्रशासन के हर तबके ने मिलकर लड़ाई लड़ी। सीएम योगी ने कहा कि इसकी वजह से हम आज सुरक्षा की गारंटी दे रहे हैं और आजादी का महोत्सव मना रहे हैं।

विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के रूप में सायंकाल 05:30 बजे से लेकर 06:30 बजे के बीच सभी 75 जनपदों में मौन मार्च निकाला जाएगा।

यह कार्यक्रम प्रमाण है कि हम क्रमबद्ध तरीके से इन कार्यक्रमों के साथ जुड़ रहे हैं: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/xiSMaSgund

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 14, 2022

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आजादी के महोत्सव को लेकर सबकी नजरें उत्तर प्रदेश की ओर थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस का जवान हो या वरिष्ठ अधिकारी, हर एक व्यक्ति इस अभियान के साथ खुद जुड़ रहा है। स्फूर्त भाव से जुड़ रहा है और समाज के हर तबके को इसके साथ जोड़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन विभाजन विभीषिका के रूप में भी मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में उस विभीषिका को याद करते हुए मौन यात्रा निकाली जा रही है।

यूपी में 17 अगस्त तक लाइट एंड साउंड शो फ्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पीएम ने अमृत काल के लिए अगले 25 साल की कार्ययोजना हमारे सामने रख दी है। हम अगले 25 साल में कहां होंगे, ये दायित्व हमारे ऊपर है। उन्होंने होमगार्ड्स के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदम भी गिनाए और कहा कि दो साल पहले परेड में शामिल हुआ था तब भत्ते में इजाफा किया था। सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने हर स्तर पर आपका साथ दिया। होमगार्ड का जवान आज अगर दुर्घटना का शिकार हो जाए तो उसके लिए पांच लाख रुपये का बीमा कवर दिया जा रहा है। अब तक 800 से अधिक परिवारों को ये लाभ दिया भी जा चुका है।

उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स के जवानों की उपयोगिता हमें पता है। हमने उनकी सेवा का उपयोग किया। गृह विभाग और होमगार्ड विभाग साथ-साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि मेरा देश मेरे व्यक्तिगत पारिवारिक, सामाजिक जीवन से भी महत्वपूर्ण है। मन में ये भाव रखकर कार्य करें। उन्होंने ये भी आह्वान किया कि अगले 25 साल में हमारा प्रयास ये हो कि हमारा भारत दुनिया में एक सशक्त छवि के साथ उभरे।

Tags: azadi ka amrit mahotsavcm yogiLucknow Newstiranga rallyup news
Previous Post

मंदिर में मांस फेंकने वाला मुख्यारोपी गिरफ्तार, SHO को हटवाने के लिए रची थी साजिश

Next Post

महिला सभासद की गला काटकर हत्या, खुद ही थाने पहुंचा हत्यारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कर संग्रह बढ़ाने के साथ ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा, सम्मान और त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

25/05/2026
Next Post
murder

महिला सभासद की गला काटकर हत्या, खुद ही थाने पहुंचा हत्यारा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

गर्मियों में आग लगने की न हों घटनाएं, सीएम योगी के निर्देश पर अफसरों ने संभाली कमान

14/03/2026
Randeep Surjewala

62 करोड़ अन्नदाताओं के साथ खड़ा हो देश : रणदीप सिंह सुरजेवाला

25/09/2020
Illegal arms factory

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार  रंगे हाथों गिरफ्तार

28/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version