• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी बने गोरखपुर विधानसभा के ‘पन्ना’ प्रमुख, जानिए क्या करना होगा काम

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। हर विधानसभा के प्रत्येक बूथ के पन्ना प्रमुखों के नामों का चयन लगभग अंतिम चरण में चल रहा है। पार्टी ने इस बार संगठन के हर पदाधिकारी को दायित्व सौंपना शुरू किया है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पन्ना प्रमुख बनाये गए हैं। ये शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 246 के पन्ना प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।

फिलहाल, भाजपा द्वारा अभी पार्टी के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों को उनके निर्वाचन क्षेत्र में पन्ना प्रमुख का दायित्व सौंपा जा रहा है। गौरतलब है कि भाजपा महानगर के अन्तर्गत शहर और आंशिक ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 13 हजार 800 बूथों पर 13 हजार 100 पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं।

चुनाव के लिए आखिरी कड़ी मजबूत कर रही भाजपा

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव तैयारियां शुरू कर दिया है। मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने के लिए सबसे निचली और आखिरी कड़ियों को भी मजबूत बना रही है। सबसे निचला संगठनात्मक ढांचा पन्ना प्रमुख का है। इसी को मजबूत कर भाजपा द्वारा अब चुनावी समर को फतह करने का प्रयास शुरू किया है। यही वजह है कि बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ‘पन्ना प्रमुख’ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री-विधायक को भी बनाया पन्ना प्रमुख

भाजपा ने पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व सांसद शिव प्रताप शुक्ल के अलावा विधायक राधामोहन दास अग्रवाल को भी पन्ना प्रमुखों की सूची में शामिल किया है। नगर विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 350 में पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं।

सीएम योगी का बड़ा फ़ैसला, अब इस नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन

क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने संभाली है ग्रामीण क्षेत्र के बूथ की जिम्मेदारी

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 317 पर की जिम्मेदारी उठाई है। वे यहां के पन्ना प्रमुख बनाये गए हैं। ऐसे ही महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 166 व महापौर सीताराम जायसवाल को ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 167 पर पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी मिली है।

महानगर अध्यक्ष ने कहा

महानगर अध्यक्ष भाजपा राजेश गुप्ता बताते हैं कि पार्टी और सरकार में शामिल हर व्यक्ति को पन्ना प्रमुख बनाया गया है। जहां के मतदाता सूची में उनका नाम है, वरीयता के तौर पर उन्हें वहीं की जिम्मेदारी दी गे है। इसी आलोक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों को पन्ना प्रमुख बनाया गया है।

क्या है पन्ना प्रमुख का दायित्व

मतदाता सूची के हर पन्ने के लिए एक प्रमुख बनाया जाता है। यह प्रमुख ही पन्ना प्रमुख कहलाता है। इसकी जिम्मेदारी बहुत ही बड़ी होती है। इन्हें मतदान के दिन पर्ची बांटने से लेकर मतदाताओं को बूथ तक ले आने की जिम्मेदारी होती है। पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र में उस पन्ने में शामिल मतदाताओं से सम्पर्क करता है। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताता है। खुद व परिजनों के अलावा परिचितों से भाजपा के लिए मतदान करने का अनुरोध करता है। एक पन्ने की दोनों तरफ अंकित 30-30 मतदाताओं के से जुड़ी इन सभी औपचारिकताओं को पूरा करने का दायित्व होता है। एक बूथ पर लगभग 20-21 पन्ना प्रमुख बनाए जाते हैं।

Tags: cm yogigorakhpur vidhansabhapanna pramukhup news
Previous Post

Akshay की फिल्म OMG 2 की शूटिंग शुरू, पोस्टर किया शेयर

Next Post

J&K: शाह ने सुरक्षा समीक्षा को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

J&K: शाह ने सुरक्षा समीक्षा को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

यह भी पढ़ें

Anand marriage

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

10/03/2026
गौतम बुद्ध

गौतम बुद्ध को लेकर जयशंकर के बयान पर भड़का नेपाल, जताई आपत्ति

10/08/2020
Ganga

संगम नगरी में डरा रही है मां गंगा, काशी के सभी 84 घाट पूरी तरह से जलमग्न

17/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version