• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह महाराज ने की खालसा पंथ की स्थापना: सीएम योगी

Writer D by Writer D
13/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : गुरु गोविंद सिंह महाराज ने वर्ष 1699 में देश और धर्म की रक्षा के लिए शक्तिपुंज के रूप में खालसा पंथ की स्थापना की, जो आज दुनिया में बिना रुके, डिगे, झुके धर्म की ध्वज पताका को गौरव के साथ आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। बैसाखी का पावन पर्व खालसा पंथ की स्थापना दिवस के रूप में एक नई प्रेरणा और प्रकाश का स्रोत है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शनिवार को बैसाखी के अवसर पर राजधानी के नाका हिंडोला स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में कही।

इससे पहले उन्होंने (CM Yogi) गुरु ग्रंथ साहिब को मत्था टेका और प्रदेशवासियों संग सिख भाइयों-बहनों को बैसाखी की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उन्हाेंने भी प्रधान सेवादार गुरुद्वारा नजरबाग अयोध्या बाबा महेंद्र सिंह, गुरुनानक विद्यालय चंदन नगर की प्रिंसिपल रंजित कौर, गुरु नानक गल्र्स इंटर कॉलेज बांसमंडी की प्रिंसिपल निशा तिवारी, खालसा इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह को अंगवस्त्र पहनाने के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह महाराज का योगदान प्रेरणा का केंद्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक नई प्ररेणा का है, क्योंकि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने देश और धर्म की रक्षा के लिए एक लीला रचते हुए खालसा पंथ की स्थापना की, जो एक नए पथ के सृजन का आधार बना। साथ ही यह दिन पूरे समाज के लिए स्मरणीय हो गया। गुरु गोविंद सिंह महाराज और सिख गुरुओं ने देश के साथ धर्म की रक्षा के लिए अनके योगदान दिये, जो आज और भविष्य के लिए भी हमारी प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु है।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि सिख बंधुओं की मांग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को वीरबाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। हम सभी इसका अभिनंदन करते हैं। यह हमारे युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा है, जो देश और धर्म के लिए योगदान देगा, समाज उसके प्रति इसी रूप में नतमस्तक होगा। हम सभी देश के विभाजन की कीमत को जानते हैं क्योंकि गुरु नानक देव के पावन स्थल करतारपुर साहिब पर जाने के लिए काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बैसाखी पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉरिडोर का निर्माण कर लोगों को अपने अतीत के साथ जोड़ने और गुरु परंपरा के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने का काम किया। उन्हाेंने कहा कि यह देश ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा। वहीं यह देश सिख गुरुओं के योगदान और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञता भाव से ऋणी रहेगा।

आगे बढ़ना है तो गुरु परंपरा का अनुसरण जरूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि राजधानी लखनऊ सिख गुरुओं की तमाम स्मृतियों का केंद्र है। यहां पर गुरु तेग बहादुर महाराज आए थे और कुछ दिन गुजारे थे। उन्होंने कहा कि हम जब तक गुरु परंपरा का अनुसरण और आदेशों का पालन करेंगे, हम आगे बढ़ते रहेंगे। साथ ही सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

ऐसे में हमें गुरु परंपरा का अक्षरश: पालन करते हुए खालसा पंथ की स्थापना के उद्​देश्य को पूरा करने के लिए सदैव कार्य करना है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।

Tags: basakhi newscm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

दिव्या भारती की मौत पर बड़ा खुलासा, कमल सदाना ने बताया ये राज

Next Post

माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले सुरक्षा नहीं दे सकते : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Curtains
Main Slider

पर्दो से घर को मिलेगा आकर्षक लुक, यहां से लें आइडिया

20/09/2025
Pumpkin
फैशन/शैली

अब ट्राई करें कद्दू की ये 5 टेस्टी रेसिपी, न पसंद करने वाले भी खाते ही रह जाएंगे

20/09/2025
Cream
Main Slider

इन टिप्स से दूध में जमेगी मोटी मलाई, नहीं पड़ेगी मार्केट से घी खरीदने की जरूरत

20/09/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में हुए शामिल

19/09/2025
CM Yogi reviews preparations for UPITS
Main Slider

प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा यूपीआईटीएस 2025: सीएम योगी

19/09/2025
Next Post
CM Yogi

माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले सुरक्षा नहीं दे सकते : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

Mahendra Bhatt

महेंद्र भट्ट एक बार फिर बने उत्तराखंड BJP के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

01/07/2025
ips transfers

होने वाले हैं IPS अफसरों के तबादले, शासन में चल रहा है मंथन

04/01/2021
Hathras Case

हाथरस केस: गैंगरेप के चारों आरोपियों पर आरोप तय, दो मार्च से गवाही की प्रक्रिया शुरू

26/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version