Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, बांटे उपहार

PM Modi's birthday

PM Modi's birthday celebration

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन शहर में जगह-जगह मनाया गया। सभी गुरुद्वारों में भी जन्मदिन का आयोजन किया गया और लंगर का वितरण किया गया। भाजपा के कार्यालयों में भी जन्मदिन मनाया जा रहा है।

निर्वाण संस्था द्वारा संचालित राजकीय बालक एवं बालिका विशेषीकृत गृह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को उपहार भी दिए। साथ में दूध मिठाई भी दीं। बच्चों के बीच मुख्यमंत्री ने कुछ समय बिताया और उनसे जुड़ी जानकारियां भी लीं।

मुख्यमंत्री ने विशेषीकृत गृह परिसर का भ्रमण भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बच्चों को भी जो भी योजनाएं हो, उसका लाभ दिया जाए।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री स्वाति सिंह और महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद थीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महानगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने हनुमान सेतु मंदिर में 71 दीप जलाए और 71 किलो लड्डू का वितरण किया।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना महारिकॉर्ड, मात्र छह घंटे में लगाई गईं एक करोड़ डोज़

मंदिर परिसर में ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। जानकीपुरम स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना रोकथाम का टीका शिविर लगाया गया। शहर में जगह-जगह कोरोना रोकथाम के टीका शिविर का भी आयोजन किया गया है।

Exit mobile version