• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र स्थापना दिवस: सीएम योगी की राज्य को देश का ग्रोथ इंजन बनाने की अपील

Writer D by Writer D
24/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य के स्थापना दिवस (UP Foundation Day) पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और प्रदेशवासियों को बधाई दी। राज्यपाल ने प्रदेश के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए गौरवशाली इतिहास को भी याद किया। उन्होंने कहा कि सच तो यह कि अगर उत्तर प्रदेश बढ़ेगा तो भारत बढ़ेगा। इस अवसर पर खिलाड़ियों, कारीगरों, शिल्पकारों को भी पुरस्कृत किया गया।

स्थापना दिवस पर मंगलवार को अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने संबोधित किया। उन्होंने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को देश के ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जननी भारत में जन्म लेने का सौभाग्य मिला है। भारत में जन्म लेना कठिन है और मनुष्य के रूप में जन्म लेना सौभाग्य है।

उसमें उत्तर प्रदेश की धरती पर जन्म लेना अति सौभाग्य की बात है। उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का कोई कस्बा नहीं रहा जो आजादी की लड़ाई का केंद्र न बना हो। झांसी, मेरठ, गोरखपुर, चौराचौरी, लखनऊ के काकोरी इसके प्रमाण हैं।

उप्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)ने कहा कि 2017 में सरकार बनी तो तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक ने स्मरण कराया कि सभी राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। क्या उत्तर प्रदेश भी अपना स्थापना दिवस आयोजित कर सकता है? 2018 में पहली बार स्थापना दिवस मनाया गया। उस अवसर पर ओडीओपी योजना का शुभारम्भ किया। आज इस योजना ने निर्यात को दोगुना कर दिया है। जो उप्र दंगों और अपराधों के लिए जाना जाता रहा है, वह उप्र एक्सपोर्ट का हब बन गया है।

Image

उन्होंने कहा कि निवेश एवं रोजगार के बेहतरीन गन्तव्य के रूप में स्थापित करने की रणनीति पर आधारित थीम पर कार्य किया जाएगा। लाखों करोड़ का निवेश होने जा रहा है। हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्हें नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हमें दुनियाभर से आने वाले निवेशकों का स्वागत करना होगा। जाति, मत, मजहब के विभाजन से उप्र का बड़ा नुकसान है। विभाजनकारी ताकतों को बेनकाब करना होगा, भ्रष्टाचार पर हमला करना होगा।

उप्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

फैमिली कार्ड योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि राज्यपाल के कर कमलों से फैमिली कार्ड का शुभारंभ किया गया है। इस कार्ड के माध्यम से यह पता चल सकेगा कि कौन परिवार सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं और किन्हें नहीं मिल रहा है। ओडीओपी की छह लाभार्थीपरक छह आनलाइन योजनाओं का शुभारंभ हुआ है।

उप्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

शिल्पकारों से लेकर खिलाड़ियों तक इस कार्यक्रम में पुरस्कृत

उत्तर प्रदेश दिवस पर एमएसएमई के छोटे-छोटे उद्यमियों, कारीगरों, शिल्पियों के साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। खिलाड़ियों में शूटिंग के क्षेत्र में दीपेन्द्र लक्ष्मण पुरस्कार, हॉकी के क्षेत्र में राहुल सिंह और मो. आरिफ को लक्ष्मण पुरस्कार, ज्योति शुक्ला हैण्डबाल के क्षेत्र में पदक विजेता को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। कुश्ती के क्षेत्र में जनार्दन सिंह, जुडो के क्षेत्र में तरुणा शर्मा, राधेश्याम पुरस्कृत हुए हैं। आईएएस अफसर एवं जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर सुहास एलवाई को बैडमिंटन के क्षेत्र में पुरस्कार मिला है। सुहास एलवाई अर्जुन पुरस्कार से पुरस्कृत हैं।

Image

इतनी बड़ी उपलब्धि के लिए कभी सोचा नहीं था : सुहास एलवाई

सुहास एलवाई ने कहा कि उप्र का सर्वोच्च लक्ष्मण पुरस्कार पाकर खुशी हो रही है। जनता का और मुख्यमंत्री का आभार। भगवान से प्रार्थना है कि मैं देश के लिए ऐसे ही कार्य करता रहूं। मैंने कभी बड़े सपने नहीं देखे। छोटे-छोटे सपने और एक-कदम आगे बढ़ते रहे। सिविल सेवा के साथ खेल की दुनिया में भी बड़ी उपलब्धि मिली है।

उत्तर प्रदेश दिवस: जानें पहले किस नाम से जाना जाता था उत्तर प्रदेश

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री राकेश सचान, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, संजय प्रसाद, मुकेश मेश्राम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsup foundation dayup foundation day 2023
Previous Post

स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान निजी, पार्टी से कोई लेना-देना नहीं: शिवपाल यादव

Next Post

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Gold
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी चमक हुई फीकी; जानिए नए रेट

10/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में विजय युग की शुरुआत, 9 मंत्रियों ने ली शपथ

10/05/2026
Mother's Day
फैशन/शैली

Mother’s Day: अपनी मां को दें ये खास तोहफे, चेहरे पर आएगी मुस्कान

10/05/2026
Next Post
Urmila Matondkar

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर

यह भी पढ़ें

cm yogi

होम आइसोलेशन में रह रहे है मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराए : योगी

06/05/2021
Sadhus and saints played Holi with Ramlala

रामलला व हनुमंत लला संग साधु-संतों ने खेली होली, जमकर उड़े अबीर गुलाल

20/03/2024
Tarsem Singh

नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख की हत्या, हमलावरों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां

28/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version