Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “प्रकृति के प्रति साहचर्य की भावना की प्रतीक गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण से सभी प्रदेशवासियों व भक्तों के लिए सुखी, समृद्ध एवं आनंदमय जीवन की प्रार्थना है। जय श्री कृष्ण!”

इस पर्व पर समाजवादी पार्टी(सपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गोवर्धन पूजा पर प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान मनकामेश्वर जी का रूद्राभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मंदिर में उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य व कल्याण हेतु प्रार्थना की।

डिप्टी सीएम में दिखे कोविड के लक्षण, ड्राइवर समेत चार लोग संक्रमित

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी सभी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि गोवर्धन पूजा के इस पवित्र पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण सभी के दुखों को दूर कर अपनी कृपा बरसायें, ऐसी मंगल कामना करता हूं।

Exit mobile version