Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पहुंचकर सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

CM Yogi congratulated Kalyan Singh on his birthday

CM Yogi congratulated Kalyan Singh on his birthday

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह  का मंगलवार को को 88वां जन्मदिन है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 88वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर जाकर कल्याण सिंह से भेंट की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे।

सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 191 लाख करोड़ के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर

सीएम योगी ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि मैंने फोन कर कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में और उन्हें सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। उत्तर प्रदेश के कद्दावर बीजेपी नेता रहे कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

Exit mobile version