Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने BSP सुप्रीमो मायावती को दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना की है।

सेना दिवस पर सैनिकों व अधिकारियों को बधाई

मुख्यमंत्री योगी सेना दिवस पर ट्वीट कर सभी सैनिकों व अधिकारियों को बधाई दी है। संदेश में कहा है कि ‘अदम्य साहस, अक्षय कर्तव्यनिष्ठा और अतुल्य समर्पण के साथ सम-विषम परिस्थितियों में मां भारती की रक्षा के लिए प्रतिपल सन्नद्ध सभी सैनिकों व अधिकारियों के साथ उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हम सभी को आप पर गर्व है। जय हिंद!

अखिलेश ने दलितों का अपमान किया, सपा के साथ गठबंधन नहीं : चंद्रशेखर आजाद

मकर संक्रान्ति पर प्रदेशवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री योगी ने लोक आस्था के महापर्व मकर संक्रान्ति(खिचड़ी) पर सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई दी है। भगवान दिवाकर की कृपा से सभी के जीवन में उमंग, उत्साह, आरोग्यता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। भारतीय संस्कृति की जीवंतता को दर्शाता यह पर्व सम्पूर्ण सृष्टि के लिए मंगलकारी हो।

Exit mobile version