• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जो प्रदेश 2017 के पहले उपद्रव से ग्रस्त था, वह अब उत्सव का प्रदेश हैः सीएम योगी

Writer D by Writer D
09/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ शुक्रवार को अशोक लेलैंड कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और सिंदूर-रुद्राक्ष के पौधे भी रोपे। सीएम योगी (CM Yogi) ने निवेश के लिए हिंदुजा परिवार को शुभकामनाएं दीं और यूपी सरकार पर विश्वास के लिए आभार जताया। सीएम ने कहा कि यूपी के लिए यह निवेश अत्यंत महत्वपूर्ण है। 2017 के पहले यूपी की अराजकता किसी से छिपी नहीं थी, निवेशक पलायन कर रहे थे परंतु 2017 में सरकार में आने पर हमने कहा कि यह अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश है। अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए कुछ लोगों ने इसे बदनाम किया, लेकिन यूपी अब अनलिमिटेड पोटेंशियल यानी संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला प्रदेश बन गया है। पिछले आठ-साढ़े आठ साल में हुआ परिवर्तन इसका उदाहरण है। यह समारोह प्रदेश के प्रति उद्योगों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

5000 यूनिट प्रतिवर्ष तक इसकी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाना है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि इस इकाई की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता अभी 2500 यूनिट प्रति वर्ष है। इसे चरणबद्ध ढंग से 5000 यूनिट प्रतिवर्ष तक बढ़ाना है। यह परियोजना यूपी के औद्योगिक विकास व पर्यावरण संरक्षण के प्रति पीएम की प्रतिबद्धता और हम सभी के दृढ़ विश्वास का प्रतीक भी है। जब दुनिया ग्लोबल वॉर्मिंग व ग्लोबल कूलिंग से त्रस्त है। तमाम आपदाएं चुनौतियां खड़ी कर रही हैं। उन स्थितियों में हम सब भी अपने आप को तैयार कर सकें, यह इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट इस दिशा में किए जाने वाला प्रयास का एक हिस्सा है। इसमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए नौकरी व रोजगार की संभावनाएं भी विकसित हुई हैं।

आज यूपी के सभी 75 जनपदों में हो रहा निवेश

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज यूपी के सभी 75 जनपदों में निवेश हो रहा है। सीएम ने बेहतर कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए बताया कि देश के एक्सप्रेसवे का 55 फीसदी एक्सप्रेसवे यूपी के पास है। देश में सर्वाधिक शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों व मेट्रो का संचालन यूपी में हो रहा है। देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क यूपी के पास है। देश में बन रहे दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर यूपी से होकर जा रहे हैं। इन पर यूपी का लॉजिस्टिक टर्मिनल व लॉजिस्टिक एंड ट्रांसपोर्ट हब को भी विकसित करने का कार्य हो रहा है। देश में पहली रैपिड रेल व वाटर वे का संचालन भी यूपी में हो चुका है।

जो प्रदेश 2017 के पहले उपद्रव से ग्रस्त था, वह अब उत्सव का प्रदेश है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2017 के पहले यूपी पहचान का मोहताज और उपद्रव से ग्रसित था, लेकिन आज यूपी उत्सव का प्रदेश है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि इसने खुद को रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में स्थापित किया है। दृढ़ निश्चय से लिए गए फैसले, साफ नीयत व स्पष्ट सोच के कारण “फियरलेस बिजनेस”, “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” और “ट्रस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस” नए यूपी की पहचान बन चुके हैं। यहां पर कोई निवेशक पॉलिसी पैरालिसिस का शिकार नहीं हो सकता। यूपी में अब 34 सेक्टरियल पॉलिसी हैं, जिनके माध्यम से निवेशक किसी भी सेक्टर में निवेश करके यूपी की विकास यात्रा में योगदान दे सकते हैं।

“इंडस्ट्री फर्स्ट, इन्वेस्टर्स फर्स्ट” के दृष्टिकोण से निवेशकों का पसंदीदा स्थल बन चुका है यूपी

सीएम योगी (CM Yogi) ने पीएम मोदी के विजन-2047 का जिक्र किया और कहा कि हर देशवासी ने भारत को विकसित-आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। यह प्लांट मेक इन इंडिया के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के पीएम मोदी के संकल्प को बढ़ाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। यूपी आज “इंडस्ट्री फर्स्ट, इन्वेस्टर्स फर्स्ट” के दृष्टिकोण से देश-दुनिया के हर निवेशक का महत्वपूर्ण पसंदीदा स्थल बन चुका है। पिछले 8-9 वर्ष में यूपी में 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए। इसमें से 15 लाख करोड़ के प्रस्ताव की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। अगले महीने छह लाख करोड़ के अन्य निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग की जाएगी। पांच लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव अभी पाइपलाइन में और हैं, जिनकी यूपी में ग्राउंड ब्रेकिंग कराई जाएगी।

देश की जीडीपी में 9.5 प्रतिशत का योगदान कर रहा यूपी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यूपी देश की जीडीपी में 9.5 प्रतिशत का योगदान कर रहा है। यूपी की जीएसडीपी इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 36 लाख करोड़ की हो जाएगी। वित्तीय अनुशासन व बेहतर वित्तीय प्रबंधन के साथ यूपी एक लक्ष्य लेकर चला है। प्रधानमंत्री जी ने 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के रूप में बदलने को कहा है तो हमने भी लक्ष्य तय किया है कि 2029-30 में यूपी वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनेगा।

हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कहा कि यूपी अब ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक व आईटी हब बनने की राह पर तेजी से बढ़ा है। देश के मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का 55 फीसदी यूपी में बन रहा है। देश के 60 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक आइटम यूपी में बन रहे हैं। यूपी “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” में टॉप अचीवर है। एमएसएमई, एआई, सेमीकंडक्टर, साइबर, रोबोटिक्स, ईवी, एग्रीटेक, फिनटेक, डीपटेक, हेल्थटेक, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग व खेल जैसे क्षेत्र में यूपी तेज गति से आगे बढ़ा है। यूपी में 18 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं। यहां 76 इन्क्यूबेटर्स, सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस व 8 यूनिकॉर्न कार्य कर रहे हैं।

मात्र 18 महीने में देश को समर्पित हो रहा यह विश्वस्तरीय प्लांट

सीएम योगी ने कहा कि अशोका लेलैंड का ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट एफडीआई व फॉर्चून-500 पॉलिसी का हिस्सा है। 2017 के पहले यूपी में एफडीआई का अंश ऊंट के मुंह में जीरा जैसा था, लेकिन आज यूपी ने अपनी पॉलिसी के माध्यम से एफडीआई व फॉर्चून-500 को आकर्षित किया है। सीएम ने इस प्लांट की विशेषता का भी जिक्र किया और बताया कि सितंबर 2023 में एमओयू हुआ। जनवरी 2024 में एलओआई व भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई संपन्न हुई। मात्र 18 महीने में विश्वस्तरीय प्लांट निर्मित होकर आज देश को समर्पित हो रहा है तो यह डबल इंजन की फास्ट ट्रैक अप्रूवल प्रणाली और सुशासन का परिणाम है।

2024 में राष्ट्रीय स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में 19 फीसदी थी यूपी की भागीदारी

सीएम योगी ने कहा कि निवेश मित्र, निवेश सारथी व उद्यमी मित्र प्रणाली के माध्यम से हम विभागीय स्वीकृतियों, समन्वय व सतत हैंड होल्डिंग को सुनिश्चित कर रहे हैं। परिणाम है कि ऑटो कंपोनेंट व ईवी इकोसिस्टम में यूपी तेजी से आगे बढ़ा है। यूपी के अंदर जो संभावनाएं हैं, आने वाले समय में हम इसे और तेजी से बढ़ाएंगे। 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) बाजार में यूपी की भागीदारी 19 फीसदी थी। यूपी “फेम वन” व “फेम टू” का प्रमुख लाभार्थी है। यूपी में वर्तमान में 700 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है।

यूपी के 10 हजार युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के साथ जोड़ने के लिए हिंदुजा ग्रुप करने जा रहा एमओयू

सीएम ने प्लांट में निर्मित बस का जिक्र करते हुए बताया कि यह 15 लाख की 17-18 सीटर बस है। इसके अलावा स्कूल बस, सिटी टू सिटी कनेक्ट की दृष्टि से जो अन्य मैन्युफैक्चरिंग यहां प्रारंभ हुई हैं, यूपी की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी इसे नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। यूपी सरकार इस प्लांट में प्रतिवर्ष यूपी के 10 हजार युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के साथ जोड़ने का एमओयू हिंदुआ ग्रुप के साथ करने जा रही है। सीएम ने कहा कि युवा इस सेक्टर में भी आगे बढ़ रहे हैं। ईवी सेक्टर नई स्किल, नई तकनीक व नए भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग संस्थान भी इस दिशा में युवाओं को बढ़ाने के लिए तैयार हैं। देश का सबसे बड़ा श्रम शक्ति रखने वाला उत्तर प्रदेश ट्रस्ट एंड ट्रांसफॉर्मेशन की नई भूमिका के रूप में खुद को स्थापित करेगा।

इस अवसर पर अशोक लेलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि एमडी-सीईओ शेनू अग्रवाल ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक राजेश्वर सिंह, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

अंकिता भंडारी केस में बड़ा मोड़, CM धामी ने CBI जांच की सिफारिश की

Next Post

लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी यूनिट यूपी के औद्योगिक भविष्य का मील का पत्थर: राजनाथ सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
राजनीति

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा का सशक्त मॉडल

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

31/01/2026
Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
Next Post
Rajnath Singh

लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी यूनिट यूपी के औद्योगिक भविष्य का मील का पत्थर: राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें

PM Modi announced 'Pradhanmantri Suryadaya Yojana'

प्राण प्रतिष्ठा से लौटने के बाद पीएम मोदी ने किया ‘प्रधानमंत्री सूर्याेदय योजना’ का एलान

22/01/2024
murder

कंस्ट्रक्शन मैनेजर पर बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत

24/02/2021
पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक

PM मोदी का नरेंद्रमोदी_आईएन ट्विटर अकॉउंट हैक, हैकर ने लिखा…

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version