Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में देश और प्रदेशवासियों की मंगलकामना के संकल्प के साथ रुद्राभिषेक किया।

मुख्यमंत्री ने इस अनुष्ठान में 11 लीटर दूध जल दही घी शक्कर शहद गंगा जल से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान शंकर के पुत्र भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। अंत में रुद्राभिषेक की आनुष्ठानिक प्रक्रिया वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई ।

जानिए कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, पितरों को कैसे मिलता है श्राद्ध

रुद्राभिषेक मंदिर के प्रधान पुरोहित रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में पूरा हुआ । उनके साथ वैदिक मंत्रोच्चार करने वालों में डा. अरविंद चतुर्वेदी डा. रोहित मिश्र पं. पुरुषोत्तम चौबे नित्यानंद तिवारी शुभम मिश्र शशांक शास्त्री शामिल रहे।

प्रधान पुरोहित ने बताया कि रुद्र का तात्पर्य ही दुखों का शमन करने वाला होता है। ऐसे में मुख्यंमत्री का यह रुद्राभिषेक समूचे देश व प्रदेश की जनता के दुख का शमन करेगा।

Exit mobile version