Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने आग की घटना से प्रभावित लोगों को 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए

cm yogi

cm yogi

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी के मौसम में आग लगने की दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सजगता बरतने का निर्देश दिया है।

उन्होंने आग लगने की दुर्घटना से प्रभावित लोगों को 24 घंटे में मुआवजा राशि वितरित करने के भी निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

नक्सली हमले में शहीद धर्मदेव कुमार पंचतत्व में विलीन, नम आँखों से पिता ने दी मुखाग्नि

उन्होंने सभी जनपदों में अग्निशमन केन्द्रों को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने की दुर्घटना होने पर प्रभावित लोगों को अविलम्ब राशन सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी जाए।

Exit mobile version