• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने वितरित किए आयुष्मान कार्ड, बोले- हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना है

Writer D by Writer D
11/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर विभाग मिलकर काम करें तभी परिणाम मिलेगा। करोना काल में यह साबित हो गया है। अब सबकी सेहत की सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। यूपी के 38 जिलों में इंसेफेलाइटिस को टीम के जरिए खतम किया गया। वह आयुष्मान कार्ड वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कई लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए।

उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा जोर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने पर है। कोविड के दौरान हमारे सामने चुनौती थी लेकिन सभी के समन्वय से सफलता मिली। श्रम विभाग में पंजीयन वालों को दो लाख की सामाजिक सुरक्षा और पांच लाख का बीमा कवर दे रहे है। 40 लाख अंत्योदय वाले भी शामिल हो रहे है। ऐसे में प्रदेश की बड़ी आबादी कवर हो जाएगी। लोगों की इलाज करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। अब लोग कारपोरेट अस्पताल में भी इलाज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह संभव हुआ।

उन्होंने कहा कि हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रधानमंत्री का जोर है। मोदी ने एम्स 6 से बढ़कर 22 कर दिए। मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है। 1947 से 2016 तक सिर्फ 15 मेडिकल कॉलेज थे। अब 49 मेडिकल कॉलेज तैयार हो रहे हैं। 16 पीपीपी मॉडल पर बन रहे हैं। पांच साल पूरा होने पर हर जिले में एक मेडिकल कालेज होगा।

लखीमपुर केस: आशीष मिश्रा की कस्टडी पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रही सुनवाई

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ कोविड के लिए 1.80 लाख बेड तैयार हैं। जब पहला मरीज मिला तो जांच की सुविधा नहीं थी। पहली लैब 23 मार्च को केजीएमयू में बनाई गई। तब सिर्फ 72 सैंपल की जांच हुई। यूपी में अब चार लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 25 मार्च 2020 से लगातार कार्य हो रहा है। टीम 9 सिर्फ हेल्थ का नहीं सभी विभाग का काम देखती है। यह प्रयोग इंसेफेलाइटिस में किया गया था। कोविड में भी काम आया। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के लिए पुलिस लगानी पड़ी। ऑडिटिंग करानी पड़ी।

कुछ राज्य पॉलिटिकल ब्लैक मेलिंग कर रहे थे लेकिन ऑडिट से ऑक्सीजन की जरूरत आधी हो गई है। करीब 549 में से 497 ऑक्सीजन प्लांट लग चुके हैं। पहले चरण में ऑक्सीजन के लिए उद्योग को बंद करना पड़ा लेकिन सेकेंड में नहीं करना पड़ा। हमने अनुभव से सीखा और प्रयोग किया।

कर्मचारियों की संख्या के अनुसार बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई गई है। सभी निजी संस्थाओं में व्यवस्था की। पीपी किट तैयार किया। नीति आयोग व स्वास्थ्य मंत्रालय की हर गाइड लाइन को माना गया है। प्रधानमंत्री के संकल्प को लागू किया गया जिसका परिणाम सामने है। आज प्रदेश के 40 जिलों में कोरोना का एक भी केस नहीं आया। 13 केस आए है ये ज्यादातर बाहरी प्रदेश से आने वाले है।

थर्ड वेब की बात आई तो चिंता बढ़ी। एक्स्पर्ट कमेटी की रिपोर्ट पर पीकू बनाए गए। चार ग्रुप बनाकर मेडिसिन किट तैयार की गई।

Tags: Ayushman cardLucknow NewsUttar Pradesh NewsYogi Adityanath
Previous Post

लखीमपुर केस: आशीष मिश्रा की कस्टडी पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रही सुनवाई

Next Post

79 साल के हुये बॉलीवुड के ‘शहंशाह’, ‘जय’ के जन्मदिन पर फैंस ने बरसाया प्यार

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
Next Post
Amitabh Bachchan

79 साल के हुये बॉलीवुड के 'शहंशाह', 'जय' के जन्मदिन पर फैंस ने बरसाया प्यार

यह भी पढ़ें

murder

खेत में काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

12/12/2020
General Knowledge

इस देश के राष्ट्रगान में नहीं है एक भी शब्द, जानें क्या है उसका नाम

24/12/2022
Randeep Hooda

रणदीप हुड्डा का फोटो कैप्शन बना चर्चा का विषय

05/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version