Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सांसद रमापति त्रिपाठी के आवास पहुंचकर CM योगी ने शोक संवेदना व्यक्त किया

cm yogi

cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर की खजनी तहसील के ग्राम झुगिया स्थित सांसद रमापति राम त्रिपाठी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने पूर्व सांसद संत कबीर नगर स्व0 शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

ज्ञातव्य है कि सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र एवं पूर्व सांसद संत कबीर नगर शरद त्रिपाठी का विगत दिनों लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया था।

इस दौरान सांसद रमापति राम त्रिपाठी एवं पूर्व सांसद स्व0 शरद त्रिपाठी के पुत्रगण एवं परिजन मौजूद थे।

Exit mobile version