Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विधायक की मां के निधन पर सतीश महाना और सीएम योगी ने जताया दुख

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ। सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह की मां तारा देवी का लंबी बीमारी के दौरान आगरा के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। विधायक की मां के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र समेत जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने विधायक की मां के निधन का संदेश जानकार गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व श्री सिंह सहित शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधायक की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Exit mobile version