Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा विधायक अरविन्द गिरि के निधन पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

cm yogi

cm yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा से विधायक अरविन्द गिरि (Arvind Giri) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भाजपा विधायक अरविंद गिरि का मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

5 बार विधायक रहे अरविंद गिरी का निधन, चलती गाड़ी में आया हार्ट अटैक

इसके अलावा भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने विधायक अरविन्द गिरि के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version