Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या (Ayodhya) में मंगलवार को मार्ग दुर्घटना (Road Accident) में तीन लोगों की मौत हो गई और 30 यात्री घायल हुए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोगों की मृत्यु पर दु:ख प्रकट किया है।

शासन की ओर से जारी किए गए पत्र के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अयोध्या जनपद में हुए मार्ग दुर्घटना (Road Accident) में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यात्रियों से भरी बस पलटने से 3 की मौत, 30 घायल

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और एसएसपी को तत्काल मौके पर भेजकर राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को समुचित उपचार कराये जाने को लेकर भी निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version