Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने बरेली सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बरेली में एक सड़क हादसे (Road Accident) में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बरेली-नैनीताल हाई-वे पर ट्रक और ट्राली की भिड़ंत में छह श्रद्धालुओं की मौत, 37 घायल

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को जारी एक बयान में जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version