Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

Balkrishna Tripathi

Balkrishna Tripathi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी (Balkrishna Tripathi) के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि संघ के वरिष्ठ प्रचारक व पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख और अवध प्रांत के पूर्व प्रांत प्रचारक बालकृष्ण जी (Balkrishna Tripathi) का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल स्वयंसेवकों व परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

बालकृष्ण त्रिपाठी (Balkrishna Tripathi) का निधन लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आज प्रातः हो गया था।

संघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version