• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, शासन ने प्रयागराज पुलिस से तलब की रिपोर्ट

Writer D by Writer D
20/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, लखनऊ
0
Mahant Narendra Giri

Mahant Narendra Giri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर शासन ने प्रयागराज पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घटना की जानकारी दी। दूसरी तरफ उन्होंने प्रयागराज पुलिस को तत्काल सम्पूर्ण जानकारी शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उनके खुदकुशी करने पर संदेह व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गिरि के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 20, 2021

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके लिखा है कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि पूज्य महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज ने ख़ुदकुशी की होगी। स्तब्ध हूं निःशब्द हूं आहत हूं, मैं बचपन से उन्हें जानता था। साहस की प्रतिमूर्ति थे। मैंने कल ही सुबह 19 सितंबर को आशीर्वाद प्राप्त किया था। उस समय वह बहुत सामान्य थे। बहुत ही दुखद असहनीय समाचार है।

महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से मिला नोट, आनंद गिरि समेत कई शिष्यों का किया जिक्र

पूज्य महाराज जी ने देश धर्म संस्कृति के लिए जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है, अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान से प्रार्थना है कि सभी भक्तों शिष्यों को दुख सहने की शक्ति दें भगवान पुण्यात्मा को चरणों में स्थान दें।

कैबिनेट मंत्री तथा सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने महंत नरेन्द्र गिरी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि

Tags: akhada parishad presidentakhara parishad president narendra girianand girimahant narendra giri deathnarendra girinarendra giri deathnarendra giri death newsnarendra giri death prayagrajnarendra giri diednarendra giri mahantNarendra giri maharajnarendra giri passed awaynarendra giri passes awaynarendra giri suicide notePrayagraj News in Hindisuicide note
Previous Post

मेरी सरकार सबका विकास करती है, जबकि अन्य सरकारें एक परिवार का : योगी

Next Post

उत्तर प्रदेश की बेहतरी के साढ़े चार साल

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post

उत्तर प्रदेश की बेहतरी के साढ़े चार साल

यह भी पढ़ें

A private bus suddenly caught fire.

चलती बस में बनी आग का गोला, 30 यात्री बाल-बाल बचे

07/03/2026
naseeruddin shah

सलमान की फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई तो कैसा होगा फैन्स का रिएक्शन : नसीरुद्दीन शाह

17/08/2020
protest against agriculture bills

कृषि कानून के विरोध में आज सड़कों पर उतरेंगे यूपी के किसान

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version