Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने वीरेश्वर द्विवेदी के निधन पर जताया शोक

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व संपादक वीरेश्वर द्विवेदी (Vireshwar Dwivedi) के निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने प्रभु राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान और शोकाकुल स्वयंसेवकों व परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की कामना की है।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी और हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version