• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी की माता के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
30/12/2022
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi expressed grief

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बा (Heeraba) के निधन पर ट्वीट कर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी के निधन पर #UPCM @myogiadityanath ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 30, 2022

उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की माता का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक की इस घड़ी में प्रधानमंत्री, परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि जिस पूज्य माता ने भारत वर्ष को तपस्वी, पुरुषार्थों, सदगुण सम्पन्न विश्व का सबसे श्रेष्ठ राजनीतिक नरेंद्र मोदी को भारत माता की सेवा में समर्पित किया है, ऐसी मां श्रीमती हीराबा को शत-शत नमन ! ऐसी आदर्श नारी जो प्रेरणा पुंज की तरह सदैव प्रकाशित रहेंगी।

केशव ने एक ट्वीट कर अपने कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना दी। उन्होंने लिखा कि उनके निधन से मैं और पूरा देश दु:खी है। मैं अपने आज के पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर रहा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने अपने किसी भी कार्यक्रम को स्थगित नहीं किया। साथ ही उन्होंने केन्द्रीय मंत्रियों और सभी मुख्यमंत्रियों, राज्य के मंत्रियों और पार्टी नेताओं से गुजरात नहीं आने की अपील की और उनके कार्यक्रम के अनुरूप कार्य करते रहने को कहा। इसके बाद सभी नेताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया।

पीएम मोदी की मां हीराबा का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री के इस ट्वीट के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर कहा कि राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है। आज के दिन भी प्रधानमंत्री मोदी ने अवकाश नहीं लिया। इसीलिए वाराणसी प्रवास पर हूं। मैं भी अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित रहूंगा। देश के प्रधानमंत्री मोदी की पूज्य माता जी के अत्यंत दुःखद निधन से स्तब्ध व दुखी हूं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। शुक्रवार शाम वह वाराणसी पहुंचेंगे।

Tags: cm yogiheerabaheeraba passed awayLucknow Newspm modipm modi motherup news
Previous Post

सीएम धामी ने घायल ऋषभ पंत की ली जानकारी, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

Next Post

‘इस दुनिया में मां से बढ़कर कुछ नहीं…’ PM मोदी से बोलीं ममता- आप थोड़ा आराम कीजिए

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Tourism steals the spotlight at IATO Conference in Puri
उत्तर प्रदेश

इत्र की खुशबू और आध्यात्मिक सर्किट से महका उत्तर प्रदेश पर्यटन

23/08/2025
UPITS
उत्तर प्रदेश

500 से अधिक इंटरनेशनल बायर्स देखेंगे ‘मेड इन यूपी’ की ताकत

23/08/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

भारत के हृदय स्थल में स्थित एक उभरता हुआ औद्योगिक एवं निवेश गंतव्य है छत्तीसगढ़: विष्णुदेव

23/08/2025
CM Yogi inaugurated two Kalyan Mandapam in Gorakhpur
Main Slider

अब यूपी में हावी नहीं हो सकती माफिया प्रवृत्ति : सीएम योगी

23/08/2025
Child's body found in Kushinagar Express train
Main Slider

कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिला 5 साल के मासूम का शव, यात्रियों में मचा हड़कंप

23/08/2025
Next Post
Mamta Banerjee

'इस दुनिया में मां से बढ़कर कुछ नहीं...' PM मोदी से बोलीं ममता- आप थोड़ा आराम कीजिए

यह भी पढ़ें

Jan Swabhiman Diwas

दो जुलाई को जन स्वाभिमान दिवस मनायेगी अपना दल

23/06/2022
RBI

RBI ने ब्रिटेन से वापस मंगवाया 100 टन सोना, चंद्रशेखर सरकार ने रखा था गिरवी

31/05/2024
NEET PG

इस दिन जारी होगा NEET UG एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

29/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version