Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने चित्रकूट के शबरी जल प्रपात में डूबने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया शोक

cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट जिले की तहसील मानिकपुर के शबरी जल प्रपात में डूबने से हुई तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

9 माह की बच्ची के साथ हैवानियत, गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर

इस बीच राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्रकूट की तहसील मानिकपुर के शबरी जल प्रपात में चार व्यक्ति डूब गए, जिसमें एक को सुरक्षित बचा लिया गया तथा तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

पीड़ितों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version