Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रायबरेली सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर सीएम योगी ने जताया गहरा शोक

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ। रायबरेली जनपद में बीतीरात को हुए सड़क हादसे (Road Accident) में पांच लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने गहरा शोक प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री ने रायबरेली में सड़क हादसे में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

चलती कार पर पलटा मौरंग से लदा डंफर, पांच की मौत 

उल्लेखनीय है कि, प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर कृपालु इंस्टीट्यूट के पास मंगलवार देर रात चलती कार पर डंफर पलट गया। इस हादसे में दो मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

Exit mobile version