Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पद्म विभूषण मुलायम के प्रति सीएम योगी समेत अन्य हस्तियों ने जताया सम्मान

Mulayam Singh

Mulayam Singh

लखनऊ। पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Padma Vibhushan Mulayam) को मरणोपरान्त पद्म विभूषण से सम्मानित किये जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य हस्तियों ने प्रसन्नता जताते हुये दिवंगत नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मुलायम सिंह यादव समेत 55 हस्तियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया। समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को मिला सम्मान उनके पुत्र एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) के चित्र के साथ ट्वीट किया “ माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को ‘पद्म विभूषण’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।”

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया “ महान व्यक्तियों का सम्मान वस्तुतः उनके महान विचारों एवं कार्यों का सम्मान होता है। मा. नेता जी के ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित होने पर हार्दिक नमन।”

‘नेताजी’ को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण, अखिलेश यादव ने ग्रहण किया सम्मान

स्वर्गीय मुलायम के अनुज और सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया “ अन्याय के विरुद्ध सतत संघर्ष ही ‘नेताजी’ की पहचान है। ‘नेताजी’ और उनकी समाजवादी मूल्यों की राजनीति ने देश के करोड़ों लोगों को ‘सामाजिक न्याय’ का भरोसा दिया। कोई भी सम्मान ‘नेताजी’ की शख्सियत से बड़ा नहीं है। ‘नेताजी’ को ‘नेताजी’ बनाने के लिए इस देश के करोड़ों जन को कोटिशः नमन…।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ट्वीट किया “ प्रगतिशाली समाज के निर्माण एवं पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित नेता जी के इस सम्मान के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कोटिशः आभार।”

Exit mobile version