Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह के निधन पर जताया दुख

Former hockey player Ravinder Pal Singh

Former hockey player Ravinder Pal Singh

हॉकी के दिग्गज खिलाडी एवं स्वर्ण पदक विजेता रविंदर पाल सिंह ने करीब दो सप्ताह कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शनिवार की सुबह लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह 60 वर्ष के थे।श्री  सिंह को 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जाहिर किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य तथा ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी श्री रविंदर पाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

परिजनों के अनुसार वह कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे और टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कोरोना वॉर्ड से बाहर थे। शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। करीब दो सप्ताह कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शनिवार की सुबह रविंदर पाल सिंह ने अंतिम सांस ली।

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 1984 खेल चुके सिंह ने विवाह नहीं किया था। उनकी एक भतीजी प्रज्ञा यादव है। वह 1979 जूनियर विश्व कप भी खेले थे और हॉकी छोड़ने के बाद स्टेट बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी।

खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा – मुझे यह जानकर अपार दुख हुआ है कि श्री रविंदर पाल सिंह जी कोरोना से जंग हार गए। भारत ने मॉस्को ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम का एक स्वर्णिम सदस्य खो दिया । भारतीय खेलों में उनके योगदान को याद रखा जाएगा।

Exit mobile version