• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

Writer D by Writer D
21/08/2021
in Main Slider
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

आज यहाँ जारी एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्यौहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व तो है ही, यह भारत की गुरु-शिष्य परम्परा का त्यौहार भी है।

रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण मास में ऋषिगण आश्रम में रहकर अध्ययन और यज्ञ करते थे। श्रावण पूर्णिमा को मासिक यज्ञ की पूर्णाहुति होती थी। यज्ञ की समाप्ति पर यजमानों और शिष्यों को रक्षासूत्र बांधने की प्रथा थी, जिसका पालन रक्षाबंधन के रूप में भी किया जाता है। रक्षाबंधन का त्यौहार समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का कार्य भी करता है। यह दान के महत्व को प्रतिष्ठित करने वाला पावन त्यौहार है।

केंद्रीय वित्तमंत्री ने किया ‘मिशन शक्ति’ आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लोगों से रक्षाबंधन का पर्व कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए मनाए जाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इस वर्ष भी रक्षाबन्धन के पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 21 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 22 अगस्त, 2021 की मध्य रात्रि 12 बजे तक (24 घण्टे के लिए) निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, महिलाओं की यात्रा को सुगम एवं सुलभ बनाने के लिए 21 से 22 अगस्त, 2021 तक अतिरिक्त बसों के संचालन की भी व्यवस्था की गयी है।

Tags: cm yogiLucknow NewsRaksha Bandhanraksha bandhan 2021Raksha Bandhan Shubh MuhurtRaksha Bandhan Time
Previous Post

केंद्रीय वित्तमंत्री ने किया ‘मिशन शक्ति’ आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का निरीक्षण

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने 3 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

फरवरी तक गंगा एक्सप्रेसवे होगा तैयार, यूपी की कनेक्टिविटी को मिलेगी तेज़ रफ्तार: मुख्यमंत्री

25/01/2026
President Murmu
Main Slider

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका… गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश

25/01/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म पुरस्कारों का एलान, धर्मेंद्र (मरणोपरांत) पद्म विभूषण, ​देखें लिस्ट

25/01/2026
CM Dhami
Main Slider

गणतंत्र दिवस संविधान निर्माण का महापर्व है – मुख्यमंत्री

25/01/2026
Mark Tully
Main Slider

मशहूर पत्रकार और लेखक मार्क टली का निधन

25/01/2026
Next Post
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने 3 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यह भी पढ़ें

Rajma

डायबिटीज को कंट्रोल करता है राजमा, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल

23/10/2025

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करके RSS पर किया वार, बोली ये बात

18/11/2020
Festivals

अक्षय तृतीया पर भूल कर भी ना करे ये गलतियां, नाराज हो जाएंगी लक्ष्मी

20/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version