लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका (Shri Ram Charan Paduka) पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं साधु संत मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि यात्रा (Karm Bhoomi Yatra) का शुभारंभ किया। उन्होंने गंगा जल से आचमन और श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से लोक कल्याण की मंगलकामना की।
जनपद लखनऊ में श्रीराम रथ में स्थापित ‘श्रीराम चरण पादुका’ के पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होते #UPCM @myogiadityanath https://t.co/UiNTZSaVgU
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 3, 2022
श्री राम कर्मभूमि यात्रा अयोध्या से बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी विधि विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया। इससे पहले साधु संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम पर आधारित पुस्तक और गंगा जल भेंट किया।