Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने की श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना, कर्म भूमि रथ को किया रवाना

cm yogi

cm yogi

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका (Shri Ram Charan Paduka) पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं साधु संत मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि यात्रा (Karm Bhoomi Yatra) का शुभारंभ किया। उन्होंने गंगा जल से आचमन और श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से लोक कल्याण की मंगलकामना की।

श्री राम कर्मभूमि यात्रा अयोध्या से बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी विधि विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया। इससे पहले साधु संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम पर आधारित पुस्तक और गंगा जल भेंट किया।

Exit mobile version