• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेडिकल फैसिलिटीज में वृद्धि से लोगों तक उचित निदान पहुंचाएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
22/08/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Medical Facilities

Medical Facilities

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार एक ओर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है, वहीं यह भी सच है कि लोगों तक सिविक एमेनिटीज की पहुंच को सरल करने की प्रक्रिया में भी योगी सरकार तेजी से तरक्की कर रही है। ऐसे में, प्रदेश की जनता के लिए ‘उत्तम स्वास्थ्य निदान’ को लक्षित कर उत्तर प्रदेश सरकार समय-समय पर मेडिकल कॉलेजेस (Medical Classes) व चिकित्सा केंद्रों में उपकरण, साजो-सामान व अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार नए प्रयास करती रहती है।

इसी क्रम में अब सीएम योगी (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU), बस्ती स्थित महर्षि वशिष्ट स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और गोरखपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल फैसिलिटीज (Medical Facilities) बढ़ाने और विभिन्न परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस क्रम में बात चाहें आर्थिक अनुदान जारी करने की हो या फिर वित्तीय व प्रशासकीय अनुमति देने की प्रक्रिया, दोनों परिदृश्यों को लक्षित कर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मद में तेजी से कार्य होने की मंशा जारी करते हुए विस्तृत कार्ययोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

KGMU में ऑक्सीजन प्लांट व सेंटर फॉर ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशेलिटी के लिए धनराशि अवमुक्त

राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) में मेडिकल गैस पाइपलाइन व ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास के अंतर्गत 1.36 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी है। केजीएमयू में मेडिकल गैस पाइपलाइन व ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण के लिए कुल 27.26 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई थी और इनमें से 95 प्रतिशत यानी 25.90 करोड़ रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब मौजूदा कार्ययोजना के अंतर्गत लंबित धनराशि में से 1.36 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई है जिसका उपयोग चिकित्सा शिक्षा व प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

वहीं, केजीएमयू में ही सेंटर फॉर ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशेलिटीज के निर्माण में अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक खर्च हुई धनराशि के सापेक्ष जीएसटी मद में 4.28 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी है। इनका इस्तेमाल से केजीएमयू में मेडिकल फैसिलिटीज को बढ़ावा देने की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

राजकीय मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में होंगे 24 वृहद निर्माण कार्य

राजकीय मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में 21 करोड़ रुपए खर्च कर कुल 24 वृहद निर्माण कार्य कराए जाने प्रस्तावित हैं। इनमें से फिलहाल 2.47 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। नवीन पर्ची काउंटर के ऊपर स्टोर रूम के निर्माण व अन्य जरूरी मदों में इस अवमुक्त राशि का उपयोग किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल में लगातार गोरखपुर का सार्वभौमिक विकास हुआ है। इस क्रम में यहां की राजकीय मेडिकल कॉलेज (Medical Collage) के कायाकल्प की भी प्रक्रिया जारी है और लोगों तक स्वास्थ्य निदान को पहुंचाने को लेकर सीएम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बस्ती के राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नए भवन निर्माण प्रक्रिया को मिलेगी गति

बस्ती के महर्षि वशिष्ट स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नए भवन (जिसमें गेस्ट हाउस, बैंकष शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व शवगृह का निर्माण प्रस्तावित है) के निर्माण कार्यों को गति देने के लिए कार्ययोजना को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में कुल 7.71 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च करने की योजना है और फिलहाल निर्माण कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ रुपए धनराशि अवमुक्त किए जाने का रास्ता साफ कर दिया है ।

योगी सरकार ने गांव-गांव में उतारी आरेंज फोर्स

इस क्रम में प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है। परियोजना के अंतर्गत सभी कार्यों को पूर्ण करने की सारी जिम्मेदारी महर्षि वशिष्ट स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य की निर्धारित की गई है। निश्चित है कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य निदान के साथ ही उत्तम नाररिक सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Tags: Lucknow Newsmedical facilites in upup newsYogi News
Previous Post

योगी सरकार ने गांव-गांव में उतारी आरेंज फोर्स

Next Post

लुप्त हो रहा पनियाला योगी सरकार की पहल से बनेगा खास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया ‘जघन्य अपराध’

30/04/2026
women's reservation protest
Main Slider

विधान सत्र से पहले प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी गर्मी

30/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
Next Post
Paniyala

लुप्त हो रहा पनियाला योगी सरकार की पहल से बनेगा खास

यह भी पढ़ें

Chennai Super Kings

डेथ ओवरों में बॉलिंग न मिलने से निराश दीपक चाहर से धोनी ने कही ये बात

19/09/2020
Life Skills Education

अवसर सभी के लिए केवल एक बार दरवाजे पर दस्तक देता है

14/07/2022
बिहार के नए शिक्षा मंत्री को नहीं आता राष्ट्रगान? new education minister of Bihar

बिहार के नए शिक्षा मंत्री को नहीं आता राष्ट्रगान? कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version