• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबों के सपने साकार कर रहे सीएम योगी, अब RTI में बना रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
10/05/2022
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, लखनऊ
0
सीएम योगी (CM Yogi)

सीएम योगी (CM Yogi)

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गरीबों के बच्चों के निजी स्कूलों में पढ़ने का सपना साकार कर रहे हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTI) के तहत वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 में नया रिकार्ड बनाया है। इससे पहले कभी भी इतनी बड़ी संख्या में गरीबों के बच्चों का एडमिशन निजी स्कूलों में नहीं हुआ है। पिछली सरकारों में आरटीई कानून के तहत नाम मात्र के एडमिशन हुए थे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने आरटीई (RTI) के तहत प्राथमिक स्तर पर पात्र बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए हैं। आरटीई में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के लिए निजी स्कूलों में सीटें आरक्षित हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 में पहली बार दो लॉटरियों में एक लाख 30 हजार से अधिक गरीब बच्चों को दाखिला दिलाया है। जबकि तीसरी लॉटरी के लिए अभी 10 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

इसकी लॉटरी 15 जून को निकलेगी और 30 जून तक दाखिले होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया आनलाइन है। चयनित छात्रों के एडमिशन में आनाकानी करने पर निजी स्कूलों पर कार्यवाही भी की जाती है।

सपा सरकार में मात्र 21 हजार, तो योगी सरकार में पौने पांच लाख बच्चे कर रहे पढ़ाई

सीएम योगी के कार्यकाल में निजी स्कूलों में गरीबों के बच्चों के पढ़ाई का सपना सही मायने में साकार हो रहा है। देश में आरटीई कानून 2009 में ही लागू किया गया था, लेकिन समाजवादी पार्टी सरकार में मात्र 21 हजार बच्चों के एडमिशन हुए थे।

किताबों तक छात्रों की पहुंच को आसान बनाएगी योगी सरकार

जबकि योगी सरकार में शैक्षिक सत्र 2021-22 तक तीन लाख 41 हजार बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं और वर्तमान सत्र 2022-23 में अपने ही रिकार्ड को तोड़ते हुए एक लाख 31 हजार से अधिक बच्चों के एडमिशन निजी स्कूलों में हो चुके हैं। जबकि पिछले शैक्षिक सत्र में करीब एक लाख बच्चों के एडमिशन हुए थे।

वर्तमान शैक्षिक सत्र में यह जिले हैं टॉप टेन में

जिला          बच्चे

लखनऊ        14246

कानपुर नगर           8077

वाराणसी        7321

आगरा         5350

गौतमबुद्धनगर          5049

गाजियाबाद            4515

मुरादाबाद              4097

अलीगढ़        4091

मीरजापुर       3147

मेरठ          3124

(नोट- सभी आंकड़े बेसिक शिक्षा विभाग के हैं)

योगी सरकार 2.0 (Yogi Government) में अयोध्या में होगी रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना

Tags: cm yogiLucknow Newsrtiup newsUttar Pradesh NewsYogi News
Previous Post

सामने आया ‘सर्कस’ का फर्स्ट लुक, रोहित ने बताई रिलीज डेट

Next Post

कॉफी विद करण में साथ नजर आएंगी सारा और जाह्नवी

Writer D

Writer D

Related Posts

Holi
Main Slider

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन नहीं होगी खराब

04/03/2026
Coconut Gujiya
Main Slider

इस बार होली पर ट्राई करें कुछ नया, बनाएं नारियल की गुजिया

04/03/2026
Chicken Samosa
Main Slider

सहरी या इफ्तारी को जायकेदार बनेगी ये टेस्टी डिश, नोट करें रेसिपी

04/03/2026
medicine
Main Slider

इन जगहों पर न रखें दवाइयां, परिवार का पीछा नहीं छोड़ेगी बीमारियां

04/03/2026
फैशन/शैली

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Next Post

कॉफी विद करण में साथ नजर आएंगी सारा और जाह्नवी

यह भी पढ़ें

एन्टॉप हिल में मकान ढहा, मलबे से निकाले गए 9 लोग

09/11/2021

यूपी में 23 नवम्बर से खुलेंगे विश्वविद्यालय, कोविड प्रोटोकाल का करना होगा पालन

17/11/2020
Sadhguru

MotoGP के ट्रैक पर अलग अंदाज में दिखे सद्गुरु, बोले- ट्रैक पर बाइक चलाना ज्यादा खतरनाक नहीं

22/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version